Breaking News
US के टाइम्स स्क्वायर पर फहरेगा सबसे बड़ा तिरंगा, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर भी जगमगाएगा भारतीय झंडा
US के टाइम्स स्क्वायर पर फहरेगा सबसे बड़ा तिरंगा, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर भी जगमगाएगा भारतीय झंडा

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर भी जगमगाएगा भारतीय झंडा

अंजलि तंवर

अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर 15 अगस्त को अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा।

US में भारतीयों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने आजादी की 75वीं सालगिरह पर 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा तिरंगा फहराने की घोषणा की है।

15 अगस्त को भारतीय झंडे का बिलबोर्ड दिन भर डिसप्ले किया जाएगा।

एम्पायर स्टेट की बिल्डिंग को भी तिरंगे की लाइट्स से रोशन किया जाएगा। अमेरिकी अधिकारी और भारतीय समुदाय के लोग हडसन नदी पर क्रूज सेलिब्रेशन में शामिल होंगे।

टाइम्स स्क्वायर पर स्वतंत्रता दिवस पर दिन भर मैसेज डिस्प्ले किए जाएंगे।

US में भारतीयों को जोड़ने के लिए कैंपेन

वैद्य ने बताया कि आजादी के 75वें साल पर FIA अमेरिका में भारतीयों को जोड़ने के लिए कैंपेन भी लॉन्च कर रहा है। यह हमारी अगली पीढ़ी के लिए अच्छा कदम होगा।

हमें अंतर को पाटना है। समुदायों के बीच बराबरी लानी है और उन्हें एकजुट करना है।

हर साल फहराना चाहते हैं तिरंगा: FIA

FIA ने पिछले साल भी टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया था। यह पहली बार था जब यहां तिरंगा फहराया गया।

संगठन के चेयरपर्सन अनिल वैद्य ने बताया कि वे इस जगह पर हर साल झंडा फहराना चाहते हैं। वे तिरंगा फहराने की परंपरा को जारी रखेंगे।

सम्मानित किए जाएंगे भारतीय मूल के युवा

इस दिन 12 साल के भारतीय अमेरिकी स्पोर्ट आइकन अभिमन्यु मिश्रा और 17 साल के समीर बनर्जी को सम्मानित किया जाएगा।

अभिमन्यु चेस के इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर हैं। समीर ने पिछले महीने विंबलडन बॉयज सिंगल्स का फाइनल जीतकर इतिहास रचा था।

ईवेंट में आर्टिस्ट जोनिता गांधी और मिकी सिंह भी शामिल होंगे।

Check Also

teachers day 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जयपुर, 5 सितंबर 2026। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक …