बैंक ऑफ जापान के में पहली महिला एक्जीक्यूटिव बनीं डायरेक्टर
बैंक ऑफ जापान के में पहली महिला एक्जीक्यूटिव बनीं डायरेक्टर

जापान- बैंक ऑफ जापान के में पहली महिला डायरेक्टर

जापान में 138 साल में पहली बार एक महिला ने इतिहास बदल दिया है। जापान के सेंट्रल बैंक की कार्यकारी निदेशक बनने वाली वह पहली महिला बन गई हैं।   55 वर्षीय टोकिको शिमिजु को बैंक ऑफ जापान में हुए फेरबदल के दौरान इस पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वह छह कार्यकारी सदस्यों में से एक बन गई हैं. जो बैंक के रोजमर्रा का काम संभालेंगी।

कई भूमिकाएं निभाई

शिमिजु इस बैंक से 1987 से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कई भूमिकाएं निभाई हैं। वह वित्तीय मार्केट विभाग और विदेशी मुद्रा विनियम विभाग में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह 2016 में यूरोप में बैंक की महाप्रबंधक और 2018 में लंदन में बैंक की मुख्य प्रतिनिधि रह चुकी हैं।
टोकिको शिमिजु को जापान के सेंट्रल बैंक में कार्यकारी निदेशक पद के साथ ही छह कार्यकारी सदस्यों में भी शामिल किया गया हैं। बता दें, यह 6 सदस्य मिलकर ही बैंक में रोजमर्रा का काम सँभालते है। बैंक डाटा के मुताबिक, बैंक ऑफ जापान के कुल वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 47 फीसदी तक पहुंच गई है। हालांकि, वरिष्ठ प्रबंधकीय पदों पर केवल 13 फीसदी और विशेषज्ञ पदों जैसे लीगल अफेयर, पेमेंट सिस्टम और बैंक नोट में केवल 20 फीसदी महिलाएं ही नियुक्त हैं।

जापान में महिलाओं की नियुक्ति

1998 में स्थापित बैंक के पॉलिसी बोर्ड में महिलाओं की नियुक्ति हुई है। लेकिन 9 सदस्यीय बोर्ड में केवल 1 महिला की नियुक्त हुई है। फेडरल रिजर्व और यूरोपियन सेंट्रल बैंक की तरह रिजर्व बैंक में कोई भी महिला कभी गवर्नर नहीं रही है।1998 में मौद्रिक नीति की स्थापना के बाद महिलाओं को उच्च निर्णय लेने वाली पॉलिसी बोर्ड में शामिल किया गया था।

मगर बोर्ड के नौ सदस्यों में से सिर्फ एक ही महिला सदस्य रही है। बैंक में कभी भी महिला गवर्नर नहीं रही है जबकि यूरोप सेंट्रल बैंक और फेडरल रिजर्व में ऐसा नहीं है। जापान में हालांकि अधिकतर संस्थान पुरुष प्रधान है, लेकिन पिछले एक दशक में महिलाओं का उच्च शिक्षा में प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …