अब एटीएम से निकल सकेंगे प्रतिदिन 10 हजार

मुंबई। नोटबंदी के बाद लगातार हो रहे फैसलों की कड़ी में रिजर्व बैंक ने एक और फैसला सोमवार को लिया है। आरबीआई के नए फैसले के मुताबिक एटीएम से अब बचत खातों वाले उपभोक्ता 4500 रूपए की जगह रोजाना 10 हजार रूपए तक निकाल सकेंगे। वहीं आरबीआई ने ऐसे खातों से सप्ताह में 24 हजार रूपए तक ही निकासी की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं चालू खातों से पैसे निकालने की साप्ताहिक सीमा 50 हजार की जगह बढ़ाकर 1 लाख रूपए की गई है। आरबीआई ने ऑवर ड्राफ्ट तथा कैश क्रेडिट खातों से निकासी की सीमा 50 हजार रूपए से बढ़ाकर 1 लाख रूपए प्रति सप्ताह की है। बाकी प्रावधान पहले की तरह ही रखे गए हैं।

Check Also

डॉ. मनीष बियानी को मिला “सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार”

  जापान में स्टार्टअप बिजनेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान बियानी ग्रुप …