Breaking News

वाइब्रेंट के लिए सोमवार से गुजरात के दौरे पर पीएम

अहमदाबाद। पीएम नरेन्द्र मोदी सोमवार से दो दिनों के दौरे पर गुजरात रहेंगे। जहां वे 9 से 13 जनवरी तक चलने वाले वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन से जुड़े कई कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में इस बार करीब 25 से 30 लाख करोड़ के निवेश के एमओयू होने की उम्मीद जताई गई है। जिसके तहत करीब 22 हजार से ज्यादा एमओयू हो सकते हैं। तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री सोमवार को गांधीनगर में हाईटेक रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास प्रोजेक्ट का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद गांधीनगर के हेलीपेड प्रदर्शनी मैदान पर ग्लोबल ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे। वहीं इसके वे नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …