एक लाख से ज्यादा हो सकती है प्रतिव्यक्ति आय

नई दिल्ली। भारत की प्रतिव्यक्ति आय 2016-17 में एक लाख रूपए से ज्यादा हो सकती है। शुक्रवार को जारी केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष प्रतिव्यक्ति आय एक लाख तीन हजार सात रुपए रहने का अनुमान है। सीएसओ ने जीडीपी के आंकड़े जारी करते वक्त कहा कि इसमें नोटबंदी के असर को शामिल नहीं किया गया है। प्रतिव्यक्ति आय में इसे शामिल किया गया है या नहीं, ये साफ नहीं है। लेकिन मौजूदा मुल्यों के आधार पर जीडीपी 135.76 लाख करोड़ से बढ़कर 191.93 लाख करोड़ रूपए हो जाएगी।

 

Check Also

डॉ. मनीष बियानी को मिला “सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार”

  जापान में स्टार्टअप बिजनेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान बियानी ग्रुप …