Breaking News
Home / News / भारत नेपाल को देगा 1 अरब रूपए की करेंसी

भारत नेपाल को देगा 1 अरब रूपए की करेंसी

काठमांडू। भारतीय रिजर्व बैंक नेपाल को 100 -100  रूपए की करेंसी के रूपए में 1 अरब रूपए की रकम देने पर सहमत हो गया है। यह रकम इसलिए दी जा रही है ताकि नेपाल में 100 रूपए के नोटों की किल्लत को दूर किया जा सके। दरअसल,नेपाल ने काफी पहले ही इस बारे में भारत सरकार से मांग की थी लेकिन 8 नवबंर 2016 को नोटबंदी के बाद आरबीआई ने इसे लेकर कोई फैसला नहीं किया था। 500 और 1000 रूपए के नोटों के अर्थव्यवस्था से बाहर होने के बाद खुद भारत में ही नोटों की किल्लत चल रही थी। ‘द हिमालयन टाइम्स ‘ की रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई, नेपाल के केन्द्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक को यह रकम देगा।

Check Also

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में होली सेलिब्रेशन का हुआ आयोजन

Share this on WhatsAppराइटर : अनुष्का शर्मा जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app