Breaking News

विराट बने वनडे और टी-20 के कप्तान, युवी की टीम में वापसी

मुंबई। आखिरकार विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बन ही गए। बोर्ड ने शुक्रवार को उन्हें वन डे और टी-20 के लिए कप्तान घोषित कर दिया है । इसके साथ ही 15 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 3 वन डे और 3 टी-20 मैचों के लिए भारतीय टीम की भी घोषणा की गई। हालांकि टी -20 में उनके अलावा एक और विकेट कीपर ऋषभ पंत को भी लिया गया है। दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने वाले धोनी भी दोनों टीमों में शामिल हैं। वहीं टीम में 35 साल के युवराज सिंह की वापसी चौंकाने वाली रही । सिलेक्टर्स का कहना है कि युवी का चयन रणजी ट्रॉफी के आधार पर किया गया है। गौरतलब है विराट ने अपने ट्वीटर एकाउंट से पूर्व कप्तान एम एस धोनी के लिए लिखा –आपको ऐसा लीडर बने रहने के लिए शुक्रिया। जिसे हर युवा अपने पास देखना चाहेगा। आप हमेशा मेरे कैप्टन रहेंगे धोनी भाई।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …