नई दिल्ली। तकनीकी दुनिया में गूगल के तीसरे लांच पैड एक्सेलेटर प्रोग्राम की सूची में जिन २४ कम्पनियों को चुना है, उनमें ७ भारतीय स्टार्टअप शामिल है। यह प्रोग्राम ३० जनवरी २०१७ से शुरू होगा जिसमें गूगल की २० से ज्यादा टीमें नये एप्स स्टार्टअप्स को जानकारी मुहैया करवायेगी। तीन महीने के इस प्रोग्राम की शुरूआत दो सप्ताह के बूट कैम्प से होगी। इसमें स्टार्टअप्स के सामने आ रही चुनौतियों का पता लगाया जायेगा। सभी के लिये अलग से मेन्टरशिप मुहैया कराने और गूगल के संसाधनों से उनको समाधान प्रदान करने पर विचार किया जायेगा।
Check Also
बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने ग्रामीण भारत को बनाया स्वस्थ और जागरूक
जयपुर। बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के उन्नत भारत अभियान क्लब ने एक बार …