तनावमुक्ति के लिए नाचते-गुनगुनाते पढ़ेगें बच्च्े

प्रदेश के स्मार्ट स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई भी अब स्मार्ट तरीके से होगी। बच्चों को नाचते और गाते हुए भी गणित, अंग्रेजी और विज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। इन तीनों प्रमुख विषयों को लेकर कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों पर मानसिक दवाब कम करने और प्राथमिक शिक्षा स्तर की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सरकार स्मार्ट शिक्षा योजना तैयार कर रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक बीएल स्वर्णकार ने बताया कि इन तीनों विषयों में ही बच्चे कमजोर होते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए योजना तैयार की जा रही है।

Check Also

वर्ल्ड टेलीविजन डे: Idiot Box to Smart Box

21 नवंबर यानी वर्ल्ड टेलीविज़न डे (World Television Day), ये दिन हमें याद दिलाता है …