Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Biyani Times
Breaking News

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अनुष्का शर्मा

विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में सभी विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन डॉ.ध्यान सिंह गोठवाल, एसएचओ दिलीप खडाव रहे।

कार्यक्रम में एसएचओ दिलीप खडाव ने साइबर सिक्योरिटी, साइबर लॉ,साइबर फ्रॉड्स के बारे में सभी विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए उन्हें साइबर क्राइम से बचने के तरीके बताते हुए कहा कि आप सभी को खुदकी सुरक्षा के साथ आस पास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। मौके पर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी सभी छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी को सदैव प्रश्न करते रहना चाहिए और अपनी बात कहने से कभी नहीं डरना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में डीन डॉ.ध्यान सिंह गोठवाल ने एसएचओ दिलीप खडाव को मोमेंटो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Check Also

bicon 2026 news cover

भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 …