Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
संसद का बजट सत्र शुरू, बुधवार को पेश होगा बजट - Biyani Times
Breaking News

संसद का बजट सत्र शुरू, बुधवार को पेश होगा बजट

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र इस बार मार्च के बजाय 31 जनवरी से ही शुरू हो गया है। वहीं 1 फरवरी को वित्त मंत्री अरूण जेटली देश का आम बजट संसद में पेश करेंगे। पहले दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण के साथ ही सत्र की शुरूआत हुई । इसके बाद सरकार ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। बजट सत्र का पहला हिस्सा 31 जनवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। जबकि दूसरा हिस्सा 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रेल तक चलेगा। वहीं बजट सत्र को लेकर पक्ष और विपक्ष में चल रहे गतिरोध को देखते हुए बजट सत्र का पहला हिस्सा काफी हंगामेदार होने के आसार हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से संसद चलाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमारे बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन संसद महापंचायत है इसे सुचारू रूप से काम करना चाहिए।

 

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …