Breaking News
घने मुलायम बालों के लिए अपनाये ये 5 टिप्स
घने मुलायम बालों के लिए अपनाये ये 5 टिप्स

घने मुलायम बालों के लिए अपनाये ये 5 टिप्स

आज के दौर में हर को अपने गिरते बालों को लेकर चिंता जाहिर करता रहता है। टूटते और झड़ते बालों को लेकर लोगों में इतना डर बैठ गया है कि वो महंगे और कैमिकल युक्त हेयर ट्रीटमेंट लेने को मजबूर हो गए हैं। अगर आप भी घने, लंबे और मुलायम बाल चाहते हैं तो आपके घरेलू उपायों पर गौर करना चाहिए ताकि बाल को पर्याप्त पोषण भी मिले और कैमिकल का झंझट भी न हो। आइये जानते हैं उन्ही  5  घरेलू उपाय के बारे में जो आपके बालो को मुलायम और चमकदार बनायगे  –

image.png

1 ]   करी पत्ते का तेल  –  घरों में पाया जाने वाला करी पत्‍ता बालों के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। इससे बनाया गया तेल या हेयर पैक लगाने से बालों का रंग भी बरकरार रहता है और बाल तेजी के साथ लंबे भी होते हैं। इसे लगाने के लिए एक कटोरा करी पत्‍ता और आधा कप नारियल तेल लें। इन दोनों चीजों को गर्म करें और फिर इसे छान कर ठंडा कर लें। इस तेल को अपने बालों समेत जड़ों में लगाएं। इस तेल से सिर की मालिश करें और फिर 1 घंटे के बाद सिर को शैंपू से धो लें।image.png
2 ]  एलो वेरा जेल –  बालों को लंबा करने के लिए 2 चम्‍मच ताजा एलो वेरा जेल के साथ 1 अंडे का सफेद हिस्‍सा मिलाएं। फिर इसे बालों में लगाएं और आधे घंटे तक छोड़ दें। उसके बास बालों में शैंपू करें। आप चाहें तो एलोवेरा लगाने से पहले बालों को स्टीम दे सकती हैं। इससे बालों की जड़ें मजबूती बनेंगी और बाल भी नहीं टूटेंगे

image.png

3 ]  नियमित तौर पर करें मसाज – प्रदूषण और धूल की वजह से बाल बहुत रफ होते हैं। बालों की सही देखभाल के लिए जरूरी है कि नियमित तौर पर इनकी मसाज की जाए। जैतून के तेल से या बादाम के तेल से बालों की मसाज की जा सकती है। ठंड के मौसम में तेल में थोड़ा सा नींबू भी डाल लें और इससे बालों की हफ्ते में 1 बार 15 मिनट तक मसाज करें।
image.png
4 ] आंवला है बालों के लिए बहुत गुणकारी – आंवले में मौजूद पोषक तत्वों बालों की मजबूती और वृद्धि के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। अगर आपको घने काले बाल का शौक है तो आंवला और रीठा का पाउडर लगाएं। आंवले के जूस को सप्‍ताह में एक बार बालों में लगाने से बाल तेजी से बढ़ने लगते हैं। आंवला खाना भी त्वचा और बालों के लिए बहुत उपयोगी होता है।
image.png
5 ]  नींबू का रस दही में डालकर बालों में लगाएं –  दही और नींबू दोनों ही बालों के लिए बहुत उपयोगी है और ठंड में इसका प्रयोग डैंड्रफ से छुटकारा दिलानेवाला होता। दही में दो नींबू निचोड़कर पेस्ट जैसा बना लें। इस पेस्ट को बालों के जड़ों पर हाथ के पोर से लगाएं और 15 मिनट तक मसाज करें। पेस्ट को 1 से डेढ़ घंटे तक बालों में लगा रहने दें और इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से बालों को धो लें। इससे बालों का रुखापन और डैंड्रफ दूर होता है।
image.png

6 ]  प्याज का रस  – प्याज का रस भी हेयर फॉल कंट्रोल करने में कारगर है। इसके लिए बस प्याज को पीस कर उसका रस निकाल लें। इसे बालों की जड़ों में लगाकर मसाज करें। करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

image.png
Devika Shrivastava 

Check Also

Biyanitimes_aug26_cover

August 2026 Biyani Times Newspaper

Biyani Times – AUGUST 2026 Edition