मौसम के बदले मिज़ाज, कई राज्यों में भारी बारिश
मौसम के बदले मिज़ाज, कई राज्यों में भारी बारिश

मौसम के बदले मिज़ाज, कई राज्यों में भारी बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरे देश को कवर कर लिया है। अगले चार दिन में देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए मंगलवार को यलो और बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मुंबई और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश का दौर जारी हैं। बारिश ने जहा मुंबई के लोगों को तपती गर्मी से राहत दी तो वही दूसरी तरफ लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाको में पानी भर गया हैं। मौसम विभाग ने मुंबई में आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी हैं।

अगले चार दिन भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिन में देश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी ओडिशा, उससे सटे दक्षिण झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे अगले चार दिनों में मध्य भारत, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।

राजस्थान में मानसून एंट्री
राजस्थान में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है। राज्य में भले ही मानसून तय समय से लेट पहुंचा हो, लेकिन फिर भी प्रदेश के ज्यादातर जिलाें में बारिश सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड की गई। राजधानी जयपुर को मानसून ने पहले चार दिन में ही तरबतर कर दिया। यहां बारिश का आंकड़ा 142 मिमी तक पहुंच गया। यह आंकड़ा सामान्य से 74% ज्यादा है।

Check Also

What you think today becomes what you achieve tomorrow.

Every great achievement begins as a small thought in the mind of someone who dared …