बियानी के एमसीए की छात्राओं ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय में लहराया सफलता का परचम

मैरिट सूची में निकिता सोनी को पाँचवीं तथा मनीषा सोनी को नौवीं रैंक प्राप्त

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की एमसीए की दो छात्राओं ने राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय की मैरिट सूची में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा घोषित मैरिट लिस्ट में एमसीए 2023-2025 बैच की छात्रा निकिता सोनी ने पाँचवीं रैंक तथा मनीषा सोनी ने नौवीं रैंक प्राप्त कर वरीयता सूची में स्थान बनाया।

इस अवसर पर कॉलेज के चैयरमेन डॉ. राजीव बियानी, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल एवं आईटी एचओडी डॉ. सचिन बागोरिया ने छात्राओं का सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आईटी एचओडी डॉ. सचिन बागोरिया ने बताया कि दोनों छात्राएं वर्तमान में प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत हैं। निकिता सोनी ज़ुकोल सर्विसेज़ में क्वालिटी एनालिस्ट तथा मनीषा सोनी स्टार्ट बिट आईटी सॉल्यूशन में एसोसिएट डेवलपर के पद पर कार्यरत हैं।

दोनों छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अपने परिवार के सहयोग को दिया।

Check Also

डॉ. मनीष बियानी को मिला “सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार”

  जापान में स्टार्टअप बिजनेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान बियानी ग्रुप …