दीक्षांत समारोह में बियानी कॉलेज की तीन छात्राओं को स्वर्ण पदक

राजस्थान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बियानी छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

इस गरिमामयी अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की विशेष उपस्थिति रही।

बैचलर ऑफ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (2021-24) की छात्रा कोमल स्वामी, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (2022-25) की छात्रा श्वेता कुमारी तथा बी. एड.-एम.एड. (2022-25) की छात्रा कविता पारीक ने अपने-अपने संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल और डिग्री हासिल की।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, प्राचार्य एवं डीन डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल, बी.एड. कॉलेज प्राचार्या डॉ. शिप्रा गुप्ता, कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता, आईटी विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन बागोरिया तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पवन पाटोदिया और राहुल अग्रवाल ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।

इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय डॉ. संजय बियानी के मार्गदर्शन, शिक्षकों के सहयोग एवं परिवार के निरंतर समर्थन को दिया।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …