बियानी गर्ल्स कॉलेज में प्लेनरी टॉक का आयोजन, वैज्ञानिक शोध और नवाचार पर हुआ विशेष संवाद

बियानी गर्ल्स कॉलेज में प्लेनरी टॉक का आयोजन, वैज्ञानिक शोध और नवाचार पर हुआ विशेष संवाद

जयपुर, 27 अप्रैल 2026: बियानी गर्ल्स कॉलेज में साइंस विभाग द्वारा सभी विद्यार्थियों के लिए एक “प्लेनरी टॉक” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रोफेसर राकेश त्यागी (मॉलिक्यूलर मेडिसिन में रिसर्चर एवं इनोवेशन विशेषज्ञ), प्रोफेसर पी.सी. माली (हेड ऑफ डिपार्टमेंट, जूलॉजी), आयोजक डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल एवं डॉ. शिल्पा भार्गव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

PlenaryTalk

प्रोफेसर पी.सी. माली ने स्वागत भाषण में प्रो. राकेश त्यागी के 37 वर्षों के शोध अनुभव, 22 वर्षों के शिक्षण अनुभव, उनके प्रमुख रिसर्च कार्यों, पुरस्कारों व प्रकाशित शोध पत्रों का संक्षिप्त उल्लेख करते हुए उन्हें विज्ञान एवं शिक्षा क्षेत्र का प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।

इसके पश्चात प्रोफेसर राकेश त्यागी ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रीन फ्लोरोसेंट प्रोटीन (GFP) के इतिहास, उत्पत्ति एवं विकास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आधुनिक जैविक शोध में एक क्रांतिकारी एवं आधारभूत उपकरण बन चुका है। साथ ही, जीएफपी से जुड़े महत्वपूर्ण शोध कार्यों एवं उसके व्यावहारिक उपयोगों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उनसे विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल एवं प्रभावी ढंग से उत्तर दिया।

डीन व प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने विद्यार्थियों को निरंतर नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया तथा नई तकनीकों को अपनाने के लिए विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत किए।

यह सेशन अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने विद्यार्थियों को रिसर्च और साइंटिफिक इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने ग्रामीण भारत को बनाया स्वस्थ और जागरूक

जयपुर। बियानी कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड मैनेजमेंट के उन्नत भारत अभियान क्लब ने एक बार …