Breaking News

प्रदेश में 7 जिलों में खोले जाएंगे पशु हाट

जयपुर। प्रदेश के सात जिलों में राजस्थान कृषि प्रतिस्पर्द्धात्मक परियोजना के तहत 14 करोड़ की लागत से 7 पशु हाट खोले जाएंगे। इन पशु हाटों का निर्माण जिन जिलों में किया जाना है उनमें अजमेर,बांसवाड़ा, धौलपुर और झालावाड़ जिले शामिल है। इसे लेकर कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने गुरूवार को कृषि भवन में राजस्थान कृषि प्रतिस्पर्धात्मक परियोजना की समीक्षा करते हुए बताया कि पशु हाटों में पशुपालक बिना बिचौलियों के उचित कीमतों पर पशुओं की खरीद और बेचान कर सकेंगे। इसके साथ ही इन पशुहाटों में सरकार की ओर से पशुचिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही यहां पशु विपणन की जानकारी भी उपलब्ध हो सकेगी। इस पशु हाटों पर देश के सभी बाजारों के पशु खरीद और बिक्री के मुल्यों की जानकारी भी पशुपालकों को मिल पाएगी। कृषि मंत्री ने बताया कि उक्त पशुहाटों पर आने वाले पशुपालकों के लिए ठहरने और खाने के साथ ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था भी की जाएगी।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …