Breaking News

नेताजी की 120वीं जयंती पर  पीएम ने किया नमन

नई दिल्ली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 120 वीं जयंती पर देश में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया और सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। इस अवसर पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी को श्रद्धाजंलि अर्पित की और नेताजी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की महत्वपूर्ण भूमिका थी। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि नेताजी की जयंती पर मैं उन्हें सलाम करता हूं। उनके साहस ने भारत को उपनिवेशवाद से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि नेताजी महान बुद्धिजीवी थे जिन्होंने हमेशा समाज के वंचित तबके के बारे में सोचा। पीएम मोदी ने इस अवसर ये भी कहा कि वर्तमान सरकार ने नेताजी से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक की है। एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा कि गौरव की बात है कि हमारी सरकार को नेताजी से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने का और दशकों से लंबित मांग को पूरा करने का अवसर मिला।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …