14 साल बाद सबसे गर्म नवंबर
14 साल बाद सबसे गर्म नवंबर

14 साल बाद सबसे गर्म नवंबर

तानिया शर्मा

ठंड की दस्तक के बाद भी देश के कई हिस्सों में गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश में 14 साल बाद नवंबर महीने में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा है। इस साल 7 नवंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 2008 में यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

उधर, 5 नवंबर को राजस्थान के सिरोही में पारा रिकॉर्ड 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा था। 50 साल में पहली बार सिरोही में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर गया। वहीं जयपुर, अजमेर में भी अधिकतम तापमान ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में नवंबर के शुरुआती दिनों में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर गया है।

पाकिस्तान बिल्कुल 1992 के वर्ल्ड कप की तरह टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंचा है। 30 साल पहले की तरह ही 13 नवंबर को भी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल खेला जाएगा। 1992 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराया था। इस बार भी न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंची है।

1992 के वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भारत से हारा था और ग्रुप मैच के आखिरी दिन एक एक्स्ट्रा पॉइंट से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इस बार भी यही संयोग हुआ है। कुल मिलाकर इस टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अब तक 1992 के वर्ल्ड कप का इतिहास हूबहू दोहराया है।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …