Breaking News

शाही ट्रेनों के प्रचार-प्रसार के लिए शुरू होगा कैंपेन

जयपुर, भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय , आईआरसीटीसी और राजस्थान, कर्नाटक एवं महाराष्ट्र राज्यों के पर्यटन विभागों की ओर से एक नई पहल की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। गौरतलब है कि विदेशी बलॉगर भी देसी शाही ट्रेनों का प्रचार-प्रसार करेंगे। शाही ट्रेनों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया कैंपेन ‘द ग्रेट इंडियन बलॉग ट्रेन’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के 60 प्रसिद्ध बलॉगर शामिल होंगे। इन बलॉगर्स को विश्व प्रसिद्ध शाही ट्रेनों पैलेस ऑन व्हील, डेकन ओडिसी, गोल्डन चौरियट और महाराजा एकसप्रेस में यात्रा कराई जाएगी। यात्रा के बाद बलॉगर्स अपने अनुभवों पर आधारित वीडियोज, फोटोज, एवं स्टोरीज का बलॉग के माध्यम से विस्तृत व व्यापक प्रचार प्रसार करेंगे। यात्रा पर जाने वाले बलॉगर्स में भारत के अतिरिकत कनाडा, स्पेन, कैलिफोर्निया, रोमानिया, अमेरिका, इंग्लैंड, थाइलैंड देशों के बलॉगर्स शामिल हैं।

Check Also

Krishna Janmastmi celebration 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में कृष्ण लीला दर्शन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर “कृष्ण लीला दर्शन …