Breaking News

नरेन्द्र मोदी को जीत की बधाई देते हुए विधानसभा में ‘जयश्री राम’, ‘वंदेमातरम’ के नारे

विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने मोदी को जीत की बधाई देते हुए ‘भारत माता की जय‘ और ‘जयश्री राम‘, ‘वंदेमातरम‘ के नारे लगाए।

उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकार बनने पर राजस्थान विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जीत की बधाई देते हुए ‘भारत माता की जय’ और ‘जयश्री राम’, ‘वंदेमातरम’ के नारे लगाए। जैसे ही गुरुवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई, भाजपा सदस्य खड़े हो गए और उन्होंने जोर-जोर से जयश्री राम, वंदेमातरम, भारत माता की जय बोलना शुरू कर दिया।

सत्तापक्ष के सभी विधायकों ने फिर मेजें थपथपाकर जीत पर खुशी जताई। प्रश्नकाल के दौरान एवं शून्यकाल में भी भाजपा सदस्यों ने मोदी को बधाई दी। प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर देखते हुए कहा कि चारों यूपी में भाजपा की जबरदस्त जीत एवं चार राज्यों में सरकार बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी जानी चाहिए। इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान एक प्रश्न के उत्तर में पीडब्लूडी मंत्री यूनुस खान ने घोषणा की कि टोल नाकों पर डे्रसकोड निर्धारित होगा। टोलकर्मियों को जनप्रतिनिधियों के सामने ठीक से पेश आना होगा।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …