Breaking News

ऑल इंग्लैंड ओपन : पीवी सिंधु और सायना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में, प्रनॉय हुए बाहर

बर्मिंघम: ओलिंपिक रजत पदक विजेता भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और विश्व की नौंवी वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल ने गुरुवार को ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सिंधु ने गुरुवार को खेले गए दूसरे दौर में इंडोनेशिया की दिनार दियाह को मात दी थी, वहीं सायना ने जर्मनी की फेबियेने देपरेज को मात दी.
बर्कलेकार्ड अरेना के कोर्ट-1 में हुए महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के एक मुकाबले में विश्व की छठी वरीयता प्राप्त सिंधु ने अपनी प्रतिद्वंद्वी दिनार को मात्र 30 मिनट में सीधे तौर पर 21-12, 21-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है. टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में हुए एक अन्य मुकाबले में ओलम्पिक पदक विजेता सायना ने देपरेज को 21-18, 21-10 से मात दी.

इस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ी एच. एस. प्रनॉय को हार का सामना कर बाहर होना पड़ा. उन्हें टूर्नामेंट के सातवीं वरीय चीन के तियान होवेई ने 21-13, 21-5 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.

Check Also

Krishna Janmastmi celebration 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में कृष्ण लीला दर्शन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर “कृष्ण लीला दर्शन …