Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
अगर आपके पास नहीं है आधार कार्ड तो बंद हो जाएगा आपका मोबाइल नंबर - Biyani Times
Breaking News

अगर आपके पास नहीं है आधार कार्ड तो बंद हो जाएगा आपका मोबाइल नंबर

टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी कर कहा है कि सभी लाइसेंस धारक टेलीकॉम कंपनी अपने मोबाइल कस्टमर (प्रीपेड और पोस्टपेड) का आधार आधारित ई-केवाईसी के जरिए दोबारा वेरिफिकेशन कराएं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सभी टेलिकॉम कंपनियों को मोबाइल यूजर्स को आधार कार्ड से जोड़ने का आदेश जारी किया है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी कर कहा है, “सभी लाइसेंस धारक टेलीकॉम कंपनी अपने मोबाइल कस्टमर्स (प्रीपेड और पोस्टपेड) का आधार आधारित ई-केवाईसी के जरिए दोबारा वेरिफिकेशन कराएं”। साथ ही नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है, “अगर किसी नंबर का वेरिफिकेशन नहीं होता है या फिर आधार नंबर से नहीं जोड़ा जाता है, तो वो नंबर बंद कर दिया जाएगा”। इसका मतलब पुराने मोबाइल यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। साथ ही नए यूजर का सिम लेते समय ही वेरिफिकेशन किया जाएगा। वहीं, जिन यूजर्स के पास आधार नहीं है, वो जल्द ही अपना आधार कार्ड बनवा लें।

आपको बता दें कि सभी कंपनियों को अपने मौजूदा यूजर्स को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और एसएमएस के जरिए दोबारा वेरिफिकेशन की जानकारी देना होगी। वहीं, टेलीकॉम सर्विस संगठन सेल्यूलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन का कहना है कि सभी सदस्य कंपनियां एक बैठक कर मोबाइल उपभोक्ताओं के वेरिफिकेशन प्रोसेस की रूपरेखा पर चर्चा करेंगी। टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए मोबाइल कंपनियों को 6 फरवरी 2018 तक का वक्त दिया है।

कैसे करें मोबाइल को आधार से लिंक?

इसके लिए यूजर को अपने मोबाइल नंबर प्रोवाइडर कंपनी के नजदीकी स्टोर पर जाना होगा। यहां से यूजर अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक कर सकते हैं। स्टोर पर जाते समय अपना आधार कार्ड जरुर ले जाएं। आपको बता दें कि मोबाइल नंबर सभी स्टोर पर लिंक नहीं हो सकेगा। लेकिन अधिकृत स्टोर इस काम को कर सकता है।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …