Breaking News

महेन्द्र सिंह धोनी को मिलेगा पद्म पुरस्कार

नई दिल्ली। 2017 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 2017 में पद्म पुरस्कार पाने वालों में मध्य प्रदेश के दिवंगत पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के अलावा क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री मुरली  मनोहर जोशी, गायक कैलाश खैर, सायना नेहवाल सहित अन्य हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए चुना गया है। गौरतलब है कि धोनी ने वन डे और 20-20 क्रिकेट में कप्तानी छोड़ दी है लेकिन वे भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं।

 

Check Also

teachers day 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

जयपुर, 5 सितंबर 2026। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक …