Breaking News

Karwa Chauth 2020: चार नवंबर को कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2020 हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ Karwa Chauth 2020 का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 04 नवंबर को है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उनकी सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती है।Karwa Chauth 2020 करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं करवा माता के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन बिना पानी पीए उपवास रखती है। रात को चांद के दर्शन और पूजा के बाद पति के हाथों से जल ग्रहण करती है। करवा चौथ में चांद का दर्शन और पूजा का विशेष महत्व होता है। सुबह से निर्जला व्रत रखते हुए जब रात को चांद के दर्शन होते तब करवा चौथ का व्रत पूरा माना जाता है।
Karwa Chauth 2020: ज्योतिषाचार्यो के अनुसार वर्षों बाद विशेष ज्योतिषीय योग और संयोग बन रहे हैं। चतुर्थी बुधवार, मृगशिरा नक्षत्र, अहर्निश शिव महायोग, सर्वार्थसिद्धि योग और बुध प्रधान मिथुन राशि का चंद्रमा ये सब अखंड सुहाग के प्रतिमान करवाचौथ को कुछ विशेष बना रहे हैं। ये सभी योग पूरे शिव परिवार का आशीष प्रदान करने वाले हैं।  करवा चौथ चतुर्थी की तिथि बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ गया है। बुधवार को करवा चौथ पर भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होगी। जिस कारण से पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। इस योग पूजा करने से महिलाओं को व्रत का पूरा फल मिलेगा।

दिल्ली -8 बजकर 11 मिनट पर
नोएडा -8 बजकर 11 मिनट पर
मुंबई -8 बजकर 51 मिनट पर
जयपुर -8 बजकर 22 मिनट पर
देहरादून -8 बजकर 03 मिनट पर
लखनऊ-8 बजकर 00 मिनट पर

Check Also

केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का बड़ा बयान, कहा- देश में एक हफ्ते में लागू होगा CAA

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा किया है कि देश में अगले एक …