Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
जल्द घोषित होंगी जेईई मेंस, नीट परीक्षाओं की तारीखें, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश - Biyani Times
Breaking News
जल्द घोषित होंगी जेईई मेंस, नीट परीक्षाओं की तारीखें, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश
जल्द घोषित होंगी जेईई मेंस, नीट परीक्षाओं की तारीखें, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश

जल्द घोषित होंगी जेईई मेंस, नीट परीक्षाओं की तारीखें, शिक्षा मंत्रालय ने दिए निर्देश

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षाओं के दूसरे टर्म की बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित होने के बाद अब सबकी निगाहें बेसब्री से जेईई मेंस, नीट और सीयूसेट जैसी परीक्षाओं की तारीखों पर टिकी हुई है। ऐसे में शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को जल्द ही इन सभी परीक्षाओं की तारीखें घोषित करने के निर्देश दिए हैं। जल्द ही उम्मीद की जा रही है, फरवरी महीने के आखिर तक इन सभी परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी जाएंगी। एनटीए से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कोरोना समय से पहले नीट की परीक्षा का आयोजन हर साल मई के पहले रविवार को होता रहा है, लेकिन कोरोना संकट के बाद जिस तरह मेडिकल कालेजों में शैक्षणिक सत्र लड़खड़ाया है, उनमें यह परीक्षा जून या फिर जुलाई में आयोजित कराई जा सकती है। एनटीए ने इसके साथ ही सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए पहली बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसेट) कराने की भी तैयारी की है।

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी यह अहम सिफारिश है, जिसे वह लागू करने जा रही है। अब तक सभी केंद्रीय विश्र्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अलग-अलग परीक्षाएं होती थी। मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों की मानें तो इससे छात्रों और अभिभावकों की बड़ी राहत मिलेगी। उनका पैसा और समय दोनों बचेगा। फिलहाल एनटीए का सबसे ज्यादा फोकस सीयूसेट को लेकर है।

 

Check Also

bicon 2026 news cover

भारत-जापान सहयोग के साथ 21वें बियानी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस बायकॉन 2026 का होगा शुभारंभ

20 से 23 सितंबर तक भारत और जापान के 20 से अधिक इंस्टीट्यूट्स के 32 …