आम इंसान से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी
आम इंसान से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी

आम इंसान से शादी करेंगी जापान की राजकुमारी

तानिया शर्मा

एक राजकुमारी के लिए शायद दुनिया में कुछ भी करना चुटकियों की बात होगी लेकिन जापान की राजकुमारी माको को अपनी ख्वाहिश पूरे करने में साल लग गए। शाही परिवार से अलग एक आम शख्स से शादी करने की माको की चाहत आखिरकार अब पूरी होने वाली है। माको शादी के बाद अमेरिका में सेटल होने वाली हैं। जापान के क्राउन प्रिंस की बेटी और सम्राट नारूहितो की भतीजी माको कई साल से बॉयफ्रेंड की कोमुरो से शादी करना चाहती थीं लेकिन उन्हें अपना प्लान टालना पड़ रहा था।

आम नागरिक हैं कोमुरो

जापान के राजघराने की परंपरा है कि राजघराने का कोई सदस्य अगर बाहर के किसी व्यक्ति से विवाह रचाता है तो उसे बाकी जिंदगी एक आम इंसान की तरह बितानी पड़ती है। राजकुमारी के प्रेमी केई कोमुरो एक आम नागरिक हैं। कोमुरो स्कीईंग कर लेते हैं, वायलिन बजाते हैं और उन्हें कुकिंग भी पसंद है। समुद्रतटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कामुरो बतौर ‘प्रिंस ऑफ द सी’ काम करते हैं। फिलहाल कामुरो एक लॉ कंपनी में काम करते हैं।

कई साल का रिश्ता पर शादी में अड़ंगे

पिछले साल माको ने कहा था कि हमारे लिए दिलों के सम्‍मान और जिंदगी जीने के लिए शादी एक आवश्‍यक विकल्‍प है। उन्‍होंने कहा, ‘हम एक-दूसरे से अलग नहीं हो सकते हैं और हम एक-दूसरे को अच्‍छे और बुरे दोनों ही समय में सहारा दे सकते हैं।’

राजकुमारी माको के बारे में कहा जाता है कि उनके प्रेमी ने दिसंबर 2013 में डिनर के दौरान शादी का प्रस्‍ताव दिया था। इसके बाद दोनों ने अपने प्‍यार को लंबे समय छिपाकर रखा और राजकुमारी ब्रिटेन में पढ़ाई करने चली गई थीं। वर्ष 2017 में राजकुमारी माको ने ऐलान किया था कि वह नवंबर 2018 में शादी करेंगी लेकिन बाद में इस शाही शादी को वर्ष 2020 तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया।

Check Also

Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis

With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to …