Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
खूबसूरती के साथ विकास, सिग्नल फ्री होगा शहर - Biyani Times
Breaking News

खूबसूरती के साथ विकास, सिग्नल फ्री होगा शहर

हेरिटेज और गुलाबी रंग के लिए मशहूर जयपुर की सूरत बदलेगी क्योंकि सरकार अब वर्ल्ड सिटी से बाहर 15 किलोमीटर के कोर एरिया को जयपुर सेंट्रल रीजन के नाम से डिवेलप करेगी। सरकार शहर के साथ चौराहों को सिग्नल फ्री करने पर 700 करोड़ खर्च करेगी। जल्द इसके लिए डीपीआर के टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जेडीए रामनिवास बाग से एयरपोर्ट तक और सेंट्रल पार्क से B2 बायपास तक के एरिया को बदलेगी।

दोनों सड़कें पूरी तरह ट्रैफिक लाइट फ्री और इको फ्रेंडली होंगी

ट्रैफिक सुगम करने के लिए सिग्नल फ्री होने वाले सात में से चार चार चौराहों की फिजिकलिटी रिपोर्ट पर फाइनल मोहर लग गई है. यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने मंगलवार को B2 बायपास जवाहर सर्किल ओटीएस चौराहा लक्ष्मी मंदिर तिराहा की फैसिलिटी रिपोर्ट फाइनल के लिए टेंडर के निर्देश दिए धारीवाल ने बताया पहले फेज का काम जून में शुरू होगा.कोशिश है प्रोजेक्ट 2022 में पूरा हो जाए इसके साथ ही जल्द ही तीन और सर्किल के काम शुरू होंगे. जयपुर के लिए बड़ा प्लान है जो 2023 तक पूरा होगा.

बार्सिलोना और लंदन की तर्ज पर सड़कें बनाई जाएंगी

जेडीए ने इसके लिए सिंसियर आर्किटेक्ट को कंसल्ट बनाया है.सिंसियर आर्किटेक्ट के सीएमडी अनूप बरतरिया ने बताया वैसे तो जयपुर सेंट्रल रीजन में एयरपोर्ट से आमेर तक स्टेशन से एमआई रोड, अजमेरी गेट से सांगानेर तक एरिया को शामिल किया था।

वेलकम मोन्यूमेंट से किया जाएगा हवाई यात्रियों का स्वागत

रोज सेकड़ों सैलानी जयपुर आते हैं। उनके वेलकम के लिए जवाहर सर्किल पर वेलकम मोन्यूमेंट बनाया जाएगा। सफेद मार्बल से बनने वाले 80 फ़ीट ऊँचे इस मोन्यूमेंट की कलात्मकता देखने योग्य होगी।

खूबसूरती के साथ विकास, सिग्नल फ्री होगा शहर
खूबसूरती के साथ विकास, सिग्नल फ्री होगा शहर

Source -dainik bhaskat

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …