हिमाचल प्रदेश के 13वे मुख्यमंत्री बने जय राम ठाकुर,देर शाम बुलाई कैबिनेट की बैठक

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जय राम ठाकुर ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाल ली।  ठाकुर के साथ 11 नए मंत्रियों ने भी शपथ ली इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बनने के बाद हिमाचल की नई सरकार ने देर शाम कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई।इसमें फैसला लिया गया कि आज से एक्सटेंशन पर लगे रिटायर्ड कर्मचारियों की सेवाएं बंद होगी। इसके साथ ही तय हुआ है कि सरकार बदलने से पहले किए गए तबादले भी बंद होंगे और 6 महीने में जो फैसले लिए गए थे उनके अमलीजामा पहनाने पर रोक के साथ ही समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश सरकार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के सेवाकाल को खत्म करने की अधिसूचना जारी करते हुए इन पर तुरंत अमल करने को कहा गया है।

Check Also

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

नई दिल्ली,।  71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र …