प्रदेश में खुलेंगे 15 नए कर्मचारी बीमा कोर्ट

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के 15 जिलों में कर्मचारी बीमा कोर्ट खोलने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें बूंदी,बाड़मेर,दौसा,धौलपुर ,डूंगरपुर,हनुमानगढ़, जैसलमेर,झालावाड़, झुंझुनू नागौर, राजसमंद,सवाईमाधोपुर,सीकर,श्रीगंगानगर और टोंक शामिल है। इन न्यायालयों में सम्बंधित जिलो के सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट को ही नियुक्ति दी जाएगी। फ़िलहाल प्रदेश में 13 जिलो में ही कर्मचारी बीमा कोर्ट काम कर रहे हैं।

Check Also

वर्ल्ड टेलीविजन डे: Idiot Box to Smart Box

21 नवंबर यानी वर्ल्ड टेलीविज़न डे (World Television Day), ये दिन हमें याद दिलाता है …