Breaking News

INDvsAUS: रवींद्र जडेजा और चेतेश्‍वर पुजारा के कैच की बदौलत टीम इंडिया ने अपने नाम किया पहला सेशन, देखें वीडियो

रांची: रांची टेस्‍ट के पहले दिन प्रारंभिक जोड़ी ने ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को अच्‍छी शुरुआत दी. डेविड वॉर्नर और मैट रेनशॉ ने भारतीय गेंदबाजों का विश्‍वास के साथ सामना किया और पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. पिच के मिजाज को भांपते हुए पारी के सातवें ओवर से की कप्‍तान विराट कोहली ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आक्रमण पर लगा दिया लेकिन टीम के लिए पहली कामयाबी लेग स्पिनर रवींद्र जडेजा लेकर आए. पारी के 10वें और अपने पहले ही ओवर में जड्डू ने यह सफलता हासिल की. ऑस्‍ट्रेलियाई ओपनरों ने पहले सेशन में तेज बल्‍लेबाजी करते हुए 10वें ओवर में ही स्‍कोर को 50 रन तक पहुंचा दिया था, लेकिन इसी ओवर में जडेजा ने खतरनाक डेविड वॉर्नर (19) को आउट कर टीम को पहली सफलता दिला दी. टीम को शायद इसी सफलता का इंतजार था. टीम इंडिया ने इसके बाद दो और विकेट लेते हुए पहले सेशन तक ऑस्‍ट्रेलिया के तीन बल्‍लेबाजों को पेवेलियन लौटा दिया. एक तरह से पहला सेशन टीम इंडिया के गेंदबाजों के नाम रहा. लंच के समय तक ऑस्‍ट्रेलिया का स्‍कोर तीन विकेट पर 109 रन था.

Check Also

Explore Diverse and Creative Careers in Media and Communication

Journalism and Mass Communication is one of the most dynamic and rapidly evolving fields in …