Breaking News
Home / Youth / चंद्रशेखर की जन्मभूमि से ’70 साल आजादी-याद करो कुर्बानी’ की शुरुआत करेंगे मोदी

चंद्रशेखर की जन्मभूमि से ’70 साल आजादी-याद करो कुर्बानी’ की शुरुआत करेंगे मोदी

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ’70 साल आजादी-याद करो कुर्बानी’ अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी आज अलीराजपुर स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर शहीद की जन्मस्थली पहुंचने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन जायेंगे।

’70 साल आजादी-याद करो कुर्बानी’ अभियान की शुरुआत आज से

‘देश को वर्ष 1947 में स्वतंत्रता मिलने के बाद से अब तक कोई भी प्रधानमंत्री भाबरा में आजाद जन्मस्थली नहीं पहुंचा है। मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे, जो वहां पहुंचेंगे।’यह कार्यक्रम भारत छोड़ो आंदोलन के 75 साल पूरे होने पर हो रहा है।  ’70 साल आजादी-याद करो कुर्बानी’ अभियान के तहत नौ से 14 अगस्त तक केंद्रीय मंत्री भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थानों विशेष तौर पर शहीद नेताओं के जन्मस्थान का दौरा करेंगे। जिसमें जालियांवाला बाग (पंजाब), चौरी चौरा (उत्तर प्रदेश), सेलुलर जेल (अंडमान), साबरमती आश्रम और दांडी (दोनों गुजरात) जैसे देश के प्रमुख स्थलों पर जाएंगे। चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली पहुंचकर उनके याद कर नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की  शुरुआत कर दी है।

प्रधानमंत्री की ओर से संबोधित किए जाने वाले कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है जिसमें अधिकतर आदिवासी होंगे। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं। इसके अलावा 16 से 22 अगस्त तक स्वतंत्रता संघर्ष की स्मृति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जैसे तिरंगा यात्रा, कैंडल मार्च और रक्षाबंधन त्योहार है।

Check Also

बियानी लॉ कॉलेज में इंट्रा मूट कोर्ट का हुआ आयोजन

Share this on WhatsAppबियानी लॉ कॉलेज में इंट्रा मूट कोर्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम …

Gurukpo plus app
Gurukpo plus app