12 दिन बाद डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म,सरकार ने मानी डॉक्टर्स और रेसीडेंट्स कि 30 मांगे

12 दिन से चल रही सेवारत चिकित्सकों और रेजिडेंट्स की हड़ताल आखिर बुधवार रात को समाप्त हो गई है।प्रदेश सरकार के चार मंत्रियों और डॉक्टर्स के बीच झालाना स्थित परिवार कल्याण संस्थान में सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक 8 दौरे की मैराथन बैठक चली ।

इस बैठक में चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ,परिवहन मंत्री यूनुस खान, सहकारीता मंत्री अजय सिंह किलक और चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजया शामिल रहे।

बैठक में सेवारत चिकित्सको की 23 और रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की 7 मांगो सहित कुल 30 मांगो पर सहमति बनी।इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने मीडिया के सामने डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त होने कीघोषणा की। डॉक्टर्स और रेजिडेंट्स के साथ हड़ताल समाप्ति की सहमति  पर चिकित्सा मंत्री ने डॉक्टर्स का लड्डू खिलाकर मुँह मीठा किया।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …