Breaking News

शीतलहर की चपेट में राजस्थान, जमाव बिंदू पर पहुंचा पारा

जयपुर। जम्मू कश्मीर में बर्फ बारी होने और इन दिनों घाटी के चिल्लई कलां के चपेट में आने से प्रदेश को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी के बाद राजस्थान शीतलहर की चपेट में है। फलौदी में मंगलवार को पारा -0.5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं चांदन (जैसलमेर)  और माउंटआबू में पारा जमाव बिंदू पर है। जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में सर्दी बढ़ गई  है। वहीं राजधानी जयपुर में  मंगलवार को इस सर्दी की सबसे सर्द रात गुजरी। मंगलवार को दिन-रात का तापमान न्यूनतम रहा। अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री के स्तर पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग प्रदेश में मावठ की संभावना भी जताई है साथ आने वाले एक दो दिन में प्रदेश कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …