चेन्नई ओपन में बोपन्ना की जोड़ी ने जीता खिताब

चेन्नई में चल रही 2 लाख 47 हजार 480 डॉलर की राशि वाले चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भारत का चार लंबा इंतजार आखिर रविवार को खत्म हो गया। जब रोहित बोपन्ना और जीवन नेदुनचेझियन की भारतीय जोड़ी ने हमवतन पूरव राजा दिविज शरण को 6-3,6-4 से हराकर युगल खिताब जीत लिया। 1 घंटा और 6 मिनट चले मुकाबले में जीते बोपन्ना और जीवन की ये यहां यह पहली खिताबी जीत है। इसके साथ ही बोपन्ना ने अपना 11 साल पुराना दर्द भी दूर किया  जब वे 2006 में प्रकाश अमृतराज के साथ फाइनल में पहुच कर हार गए थे। इससे पहले भारत के लिएंडर पेस ने यांको टिप्सारेविच के साथ 2012 में यह खिताब जीता था।

Check Also

डॉ. मनीष बियानी को मिला “सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार”

  जापान में स्टार्टअप बिजनेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान बियानी ग्रुप …