Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
चौबीस घंटे खुलने लगा एयरपोर्ट - Biyani Times
Breaking News
चौबीस घंटे खुलने लगा एयरपोर्ट
चौबीस घंटे खुलने लगा एयरपोर्ट

चौबीस घंटे खुलने लगा एयरपोर्ट

तानिया शर्मा

इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट 30 अक्टूबर से एक बार फिर चौबीस घंटे खुल गया है। इसी साल 27 मार्च से रात को 11 से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट को बंद कर दिया था। चौबीस घंटे एयरपोर्ट खुला रहने से नई उड़ानें भी जुड़ेंगी। इधर, नए विंटर शेड्यूल में पुणे जाने वाली फ्लाइट के टाइम टेबल में बदलाव कर इसे रात में शिफ्ट कर दिया है।

चौबीस घंटे खुले रहने और पार्किंग की संख्या बढ़ने से इंदौर को अलग-अलग शहरों के लिए नई फ्लाइट मिलने की संभावना भी बढ़ गई है। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इंदौर से पूर्वोत्तर के लिए भी फ्लाइट मिल सकती है। शहर के सिख समाज के लिए अमृतसर से फ्लाइट शुरू करने की मांग भी की गई है, क्योंकि सीधी फ्लाइट होने पर इंदौर से पंजाब की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। वहीं इंडिगो की पहले इंदौर से सूरत के लिए फ्लाइट थी, जो कि बंद हो चुकी है। पार्किंग बढ़ने से ये फ्लाइट भी शुरू हो सकती हैं।

अब 26 विमानों के लिए पार्किंग की व्यवस्था

एयरपोर्ट पर 15 और विमानों के लिए नया पार्किंग बे बनकर तैयार है। इसके शुरू होने के बाद इंदौर एयरपोर्ट पर एक साथ 26 विमान पार्क हो सकेंगे।

इन शहरों का बोझ कम होगा तो इंदौर को मिलेगा फायदा

मुंबई और पुणे एयरपोर्ट पर प्लेन पार्क करने के लिए स्पेस की कमी बनी रहती है। दिल्ली और अहमदाबाद एयरपोर्ट पर भी पार्किंग उपलब्ध नहीं है। इंदौर एयरपोर्ट पर हैदराबाद, दिल्ली, मुंबई, पुणे की फ्लाइट तो रात में आएगी ही साथ ही पार्किंग स्पेस होने स अन्य शहरों के लिए भी एयर लाइंस नई फ्लाइट संचालित कर सकती है।

उड़ानों के समय में हुआ बदलाव

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने हाल ही में देश के सभी एयरपोर्ट से संचालित होने वाली उड़ानों का नया विंटर शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल में इंदौर से 30 अक्टूबर से 25 मार्च तक चलने वाली उड़ानों की जानकारी भी शामिल है। एयरलाइंस ने भी अपनी नई उड़ानों के साथ ही मौजूदा उड़ानों के समय में भी बदलाव किए हैं, जो 30 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे।

रात 2.30 बजे पुणे से आएगी आखिरी फ्लाइट

नए शेड्यूल के अनुसार इंदौर आने वाली आखिरी फ्लाइट इंडिगो की होगी, जो अब रात 2.30 बजे पुणे से आएगी। वहीं इंडिगो की पहली फ्लाइट सुबह 5.30 बजे बैंगलुरु जाएगी। पुणे के लिए इंदौर से रात 11.30 बजे इंडिगो की फ्लाइट जाएगी। ऐसे में पुणे जाने और वहां से इंदौर आने वाले यात्रियों को रात में परेशानी उठाना पड़ेगी। इंडिगो एयर लाइंस अभी पुणे के लिए सुबह 11.55 बजे इंदौर से फ्लाइट है, जबकि वापसी में शाम 4.50 बजे पुणे से फ्लाइट इंदौर आती है।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …