वर्ल्ड के सबसे बड़े पोत INS विराट की विदाई 55 साल बाद मुंबई।

मुंबई। भारतीय नेवी को पिछलेे 5 दशकों से अपनी सेवाएं दे चुके विश्व के सबसे बड़े विमानवाहक पोत आईएनएस विराट को भव्य विदाई दी गई। कोच्चि तट से रविवार को सलामी के साथ नौसेना का विराट विदा कर दिया गया। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने विराट के साथ गुजारे क्षणों को याद किया। नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि इस पोत को तीन नौकाओं से बांधकर विदाई समारोह के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है।

विमानवाहक पोत की अंतिम यात्रा के शुरू होते वक्त दक्षिण नौसैन्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल नदकर्णी के नेतृत्व में नौसेना के अधिकारियों ने कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के एर्नाकुलम व्हार्फ में विमानवाहक पोत को विदाई दी।

नौसेना ने आईएनएस विराट को आंध्र प्रदेश सरकार को सौंपने पर सहमति जताई है। गौरतलब है कि विराट देश ही नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत है और इसने 55 वर्षों तक नौ सेना में सेवा दी है।

Check Also

वर्ल्ड टेलीविजन डे: Idiot Box to Smart Box

21 नवंबर यानी वर्ल्ड टेलीविज़न डे (World Television Day), ये दिन हमें याद दिलाता है …