Breaking News

सीएम आदित्‍यनाथ, गोरखपुर में दो दिन के लिए आएंगे

गोरखपुर: योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार गोरखपुर जा रहे हैं. अपने दो दिन के दौरे पर आज शाम वे एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से वे एक रोड शो करते हुए गोरखनाथ मंदिर जाएंगे.
अपने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए गोरखपुर में ज़ोरदार तैयारी की गई है. पूरे शहर को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया गया है. इसके साथ ही यहां स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए हैं.

मुख्यमंत्री गोरखपुर एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए नंदानगर, मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौराहा, गणेश चौराहा होते हुए एमपी इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचेंगे. यहां से वे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे. कल सीएम योगी यहां के अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे और कल शाम को ही वापस लखनऊ लौट जाएंगे.

Check Also

Krishna Janmastmi celebration 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में कृष्ण लीला दर्शन एवं मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जयपुर। बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर “कृष्ण लीला दर्शन …