Breaking News

रेलवे के लिए दीजिए पंचलाइन व लोगो, मिलेगा पुरस्कार

अगर आप रचनात्मक हैं तो यह आपके हुनर को सामने लाने का बेहतर मौका है। भारतीय रेलवे हुनरमंद लोगों के लिए एक विशेष अवसर लेकर आया है। खास बात यह है कि इस लोगो डिजाइनिंग कॉन्टेस्ट में आपको भारतीय रेलवे के लिए लोगो बनाकर पंचलाइन देनी है। इसमें आपको भारतीय रेलवे के विजन और मिशन को ध्यान में रखना होगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी लोगो डिजाइनिंग और पंचलाइन दोनों श्रेणियों में एक साथ या अलग-अलग हिस्सा ले सकते हैं। पंचलाइन हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत तीनों में से किसी भी भाषा में बनाई जा सकती है। रेलवे ने आकर्षक पुरस्कार के रूप में दोनों श्रेणियों में के हर प्रथम विजेता को 75 हजार रुपए देने की घोषणा की है। लोगो को एक छोटे नोट के साथ भेजते वक्त आपको समझाना होगा कि यह लोगो भारतीय रेलवे के लिए क्यों बेस्ट है। प्रतियोगिता में पांच बेस्ट सबमिशंस को चयनित किया जाएगा। इसके बाद पांचों प्रतिभागियों को फाइनल राउंड के लिए बुलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को अपने लोगों तथा पंचलाइन के साथ प्रजेंटेशन देनी होगी। इएक बात ध्यान रखना जरूरी है कि लोगो के डिजाइन की फाइल साइज एक एमबी से अधिक नहीं होनी चाहिए व लोगो का रेजोल्युशन भी कम से कम ३०० डीपीआई होना चाहिए। इस प्रतियोगिता के लिए एंट्री भेजने की अंतिम तारीख २६ मार्च है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आप इस लिंक https://www.mygov.in/task/logo-and-punchline-creation-contest-irsdc/ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …