Breaking News

आर्मी डे पर 11 जनवरी सेना लगाएगी हथियारों की प्रदर्शनी

बीकानेर। आर्मी डे पर भारतीय सेना की ओर से बीकानेर के करणीसिंह स्टेडियम में 11 जनवरी को हथियारों और सेना के उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसका मकसद आम लोगों को सेना की कार्यप्रणाली और उपकरणों से रूबरू करवाना है ताकि लोग सेना के बारे ज्यादा से ज्यादा जान सकें। इसे लेकर सेना की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए स्टेडियम में सेना के हथियार पहुंचने शुरू हो गए हैं। वहीं इसे देखते हुए स्टेडियम को सेना के जवानों ने अपने निगरानी में ले लिया है। सेना के मुताबिक बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर दिनभर आम लोगों के लिए इस प्रदर्शनी को खोला जाएगा। जिसके तहत भारतीय सेना के कई अत्याधुनिक हथियार, टैंक-तोप,आधुनिक राइफल, दुश्मन पर नजर नखने वाले हथियार माइंस और उससे बचाव की जानकारी दी जाएगी।

 

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …