जयपुर, 2 सितम्बर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में समूह के प्रणेता स्वर्गीय जुगल किशोर बियानी की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित इस शिविर का आयोजन स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक एवं रोटरी क्लब के सहयोग से किया गया। शिविर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 82 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर एकत्रित रक्त का उपयोग जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किया जाएगा।
![]()
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी, निदेशक डॉ. संजय बियानी, डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वर्गीय जुगल किशोर बियानी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक एवं रोटरी क्लब की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर एम. डी. भोजवानी, पी. एस. मोदी, श्रीकिशन शर्मा, ओलायिंका हकीम बाबालोला, अरुण बगारिया, आर. के. शर्मा, उजस चंद जैन एवं शिल्पा बेंद्रे के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। टीम के डॉ. ओ. पी. गुप्ता, आकाश चौधरी, हरफूल, रमेश, मुकेश, प्रभा, भारती एवं रितिका ने रक्त संग्रहण एवं शिविर की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग दिया। इसी क्रम में एसएमएस हॉस्पिटल महिला चिकित्सालय की ओर से डॉ. अभिनव जी, शिव शंकर सोनी, मेराज चौधरी, कुल्फर सिंह एवं नोहर सिंह ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर बियानी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जीशू जार्ज सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों ने इस पहल को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर का आयोजन स्व. श्री जुगल किशोर बियानी के सेवा, मानवता और समाज के प्रति समर्पण के आदर्शों को स्मरण करते हुए किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से सभी ने उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।