3 दिवसीय “इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर” आज से जयपुर में,15 राज्यों के उद्यमी लेंगे भाग

जयपुर। सितापुरा स्थित जे.ई.सी.सी  परिसर में शुक्रवार 5 जनवरी से इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2018 का आयोजन किया जा रहा है।इसमें 15 राज्यों के 600  से अधिक उद्यमी भाग लेंगे। 8 जनवरी तक चलेने वाले इस फेयर का आयोजन लघु उद्योग भारती व् एमएसएमई विभाग करवा रहा है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु व्  केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह चौधरी द्वारा किया गया।यह थीम आधारित प्रदर्शनी होगी।

तीन दिन तक चलने वाले इंडस्ट्रियल फेयर में पहले दिन ब्रांड इंडिया,दूसरे दिन मेक इन इंडिया,और अंतिम दिन न्यू इंडिया थीम रहेगी।

इस फेयर के  विषय में  लघु उद्योग भारती  के संयोजक महेंद्र खुराना और राष्ट्रिय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम ने  बताया की इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 8 कोर  सेक्टरो  आधारित होगा और प्रत्येक कोर सेक्टर की 100-100 स्टॉल्स होंगी।

इस समारोह में  केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री राजयवर्द्धन सिंह राठौड़,प्रदेश के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया और ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यकर्म के अलग-अलग सेशन रखे जाएंगे।

Check Also

Yoga & Naturopathy: The Twin Pillars of a Cricketer’s Strength

Cricket in India is more than just a sport — it is a celebration of …