Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
रोड़वेज बेड़े में शामिल होगी 1400 नई बसें - Biyani Times
Breaking News

रोड़वेज बेड़े में शामिल होगी 1400 नई बसें

जयपुर। राजस्थान रोड़वेज के बेड़े में 1400 नई डीलक्स,लग्जरी और साधारण बसे शामिल होने जा रही है। इनमें से 500 बसे सरकार की ओर से मंजूर 100 करोड़ रूपए और 900 बसें अनुबंध पर ली जाएगी। इसे लेकर राज्य सरकार की मंजूरी विभाग को मिल गई है। वहीं अनुबंध पर ली जाने वाली बसों के लिए भी टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इससे पहले रोड़वेज 360 बसें पहले ही अनुबंध पर ले चुका है। एक साल में रोड़वेज बेडे में 2000 नई बसें शामिल हो जाएगी।  राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के एमडी राजेश यादव का कहना है कि नई अनुबंध बसों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं । सरकार ने भी नई बसें खरीदने के लिए 100 करोड़ रूपए मंजूर कर दिए हैं। जिसके लिए टाटा कंपनी को इन बसों का ऑर्डर दिया गया है। मार्च से पहले 1400 बसे रोड़वेज के बेड़े में शामिल हो जाएगी।

 

Check Also

Gulabi 2026

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस का ‘गुलाबी’ बनेगा भारत-जापान सांस्कृतिक सहयोग का नया अध्याय

जापानी विद्यार्थियों को राजस्थान की संस्कृति, पर्यटन, भारतीय जीवन मूल्यों और पारिवारिक परंपराओं से रूबरू …