Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
ICC Test Rankings Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/tag/icc-test-rankings/ Positive News Thu, 26 Aug 2021 06:49:16 +0000 en-US hourly 1 ICC Test Rankings: Afridi ने भी लगाई 10 पायदान की छलांग https://biyanitimes.com/icc-test-rankings-afridi-also-jumped-10-places/ Thu, 26 Aug 2021 06:49:16 +0000 https://biyanitimes.com/?p=6533 पदमा बेरवा ICC Test Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अपने बढ़िया प्रदर्शन का इनाम टेस्ट रैंकिंग में भी मिला है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने को एक स्थान, जबकि उसके तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को 10 पायदान …

The post ICC Test Rankings: Afridi ने भी लगाई 10 पायदान की छलांग appeared first on Biyani Times.

]]>
पदमा बेरवा
ICC Test Rankings: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने वाली पाकिस्तान के खिलाड़ियों को अपने बढ़िया प्रदर्शन का इनाम टेस्ट रैंकिंग में भी मिला है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने को एक स्थान, जबकि उसके तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को 10 पायदान का जबरदस्त फायदा हुआ

शाहीन अफरीदी बने ‘मैन ऑफ द मैच’

Shaheen Shah Afridi’s New test records: इसमें कोई दो राय नहीं है कि क्रिकेट इतिहास को पाकिस्तान ने कई दिग्गज तेज गेंदबाज दिए हैं। पिछले कुछ सालों से वो सफर डगमगाता नजर आ रहा था लेकिन अब एक नए खिलाड़ी ने फिर से पाकिस्तानी फैंस व टीम को उम्मीद दे दी है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के 21 वर्षीय तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की, जिन्होंने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अफरीदी ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया और वो कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने में सफल रहे।

करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

शाहीन अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 17.3 ओवर में 51 रन देते हुए 6 विकेट लिए थे। जबकि कैरेबियाई टीम की दूसरी पारी में अफरीदी ने 17.2 ओवर में 43 रन देते हुए 4 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 12 मेडन ओवर भी फेंके। जहां उन्होंने मैच के चौथे दिन एक पारी में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, वहीं पांचवें दिन उन्होंने एक टेस्ट मैच में अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी कर डाला। अफरीदी ने दूसरे टेस्ट में 94 रन लुटाते हुए 10 विकेट लिए।

वसीम अकरम के आंकड़ों की तरफ बढ़ाए कदम

शाहीन अफरीदी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लेकर वसीम अकरम के 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। वो था वेस्टइंडीज की जमीन पर एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पाकिस्तानी गेंदबाजों का रिकॉर्ड। अब वसीम अकरम के एक और रिकॉर्ड की तरफ शाहीन अफरीदी ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं।

The post ICC Test Rankings: Afridi ने भी लगाई 10 पायदान की छलांग appeared first on Biyani Times.

]]>