मुस्
1 मुस्कान, हृदय गति को घटने के साथ शारीर को आराम देती है- दिल को स्वस्थ रखने और रक्तचाप को घटाने के लिए कई व्यायाम मौजूद हैं। लेकिन मुस्कान, बिना पसीना बहाए इस काम को सरल बना देती है।
2 तनाव को कम करती है– आज की आधुनिक दुनिया में तनाव कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का कारण बन चुका है। मुस्कान से शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जिनसे तनाव से निजात पाने में मदद मिलती है।
3 मूड को सुधारती है– मुस्कान से रिलीज होने वाले एंडोर्फिन हार्मोन केवल तनाव को ही नहीं घटाते बल्कि आपके मूड को भी सुधारते हैं।
4 क्षमता को बढ़ाती है– यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि मुस्कान हमारी क्षमता को बढ़ाती है। अक्सर इंटरनेट पर देखे जाने वाले प्यारे-प्यारे विडियो व तस्वीरें सच में लोगों को खुश कर सकते हैं।
5 भरोसे को बढाती है– भरोसा हमारे सामाजिक जीवन का एक मुख्य घटक है। चेहरे की मुस्कान केवल लोगों को खुशी ही नहीं देती बल्कि दो लोगों के बीच बनते विश्वास भरे रिश्ते को पनपने में मदद करती है।
6 दर्द घटाती है– मुस्कान हमारे शरीर के हेप्पी हार्मोन को बढाती है। जिसके कारण व्यक्ति के अंदर छुपा बढ़े से बढ़ा दुःख कम होने लगता है। इसके अलावा, मुस्कान सकारात्मक सोच को भी बढावा देती है।
7 ध्यान बढ़ाती है– आनंद व्यक्ति के मन को काम में बांधे रखते हैं। जिसके कारण उसका ध्यान केंद्रित रहता है जिससे एक साथ कई कामों को करने की क्षमता बढ़ जाती है।
8 आयु बढ़ाती है- माना जाता है कि जो लोग अपने जीवन को मुस्कुराते हुए बिताते हैं, वे अन्य लोगों की तुलना में 7 साल अधिक जीते हैं।
9 प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ती है– मुस्कान से आप तनाव मुक्त रहते हैं। जिसके कारण आपके शारीर में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है।
10 रिंकल दूर होते है- अगर आप जल्दी बूढा होना नहीं दिखना चाहते है तो रूटीन में हसना शुरू कर दीजिये क्यूंकि ईसे चेहरे की मुस्सल्स की एक्सरसाइज होती है स्किन का बलोद सर्कुलेशन बढ़ता है और चहरे पर झूरिया नहीं आती है।
11 हार्ट रहेगा हेल्दी- जब आप मुस्कुराते है तो उससे जो हार्मोन निकलता है वो ब्लड के फ्लो को बढाता है जिससे ब्लड प्रेशर सही रहता है जिसका सीधा असर आपके हार्ट पर पड़ता है. इसलिए ज़रूरी है की आप मुस्कुराते रहे.
मुस्कुराने के इतने फायदे जानने के बाद उम्मीद है की आप मुस्कुराते रहेंगे ज़िन्दगी में कितनी भी मुश्किलें क्यूँ न ए लकिन अगर आपने उसका सामना मुस्कुराकर किया तो यकीन मानिये मुश्किलें भी छोटी लगने लगेंगी.