भारत ने टोक्यो में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में सराय भारतीय एथलीटों को
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अब करेंगे चाय पे चर्चा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में टोक्यो ओलंपिक 2020 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय ओलंपिक दल की चाय पर मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी करके यह जानकारी दी।
टोक्यो से लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ियों का दिल्ली के अशोका होटल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन जाबांज प्लेयर्स की जमकर तारीफ की।
नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया समेत भारत का ओलंपिक दल सोमवार को ही टोक्यो से स्वेदश लौटा है और एयरपोर्ट पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ और फैन्स ने भारत माता की जय के नारे लगाए। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक काफी यादगार रहा और देश ने पहली बार 7 मेडल जीते।
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को सम्मानित
इससे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले नीरज चोपड़ा को सम्मानित किया और उन्हें स्मृति चिन्ह तथा शॉल भेंट की। भारत ने इस ओलंपिक में एक गोल्ड, दो सिल्वर और चार ब्रॉन्ज समेत 7 मेडल अपने नाम किए। पीवी सिंधु सिंधु और सिल्वर मेडल जीतने वालीं मीराबाई चानू समारोह में शामिल नहीं हुईं क्योंकि वे पहले ही भारत पहुंच गईं थीं और उनके सम्मान में समारोह आयोजित हो गया था।