Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
मोतियाबिंद में मददगार साबित होता है ये विटामिन - Biyani Times
Biyani Times

मोतियाबिंद में मददगार साबित होता है ये विटामिन

एक नए शोध से पता चला है कि विटामिन सी न केवल सर्दी-जुकाम से बचाता है, बल्कि इसके सेवन से मोतियाबिंद में भी मदद मिलती है। इस शोध का नेतृत्व करने वाले डॉ. क्रिस्टोफर हेमंड ने ‘ओप्थामोलॉजी’ नामक पत्रिका में प्रकाशित एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि हालांकि, हम पूर्ण रूप से मोतियाबिंद के विकास से बचाव नहीं कर सकते, लेकिन विटामिन सी के सेवन से हम इसे कुछ हद तक रोकने में सक्षम हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि मोतियाबिंद स्वाभाविक रूप से उम्र के साथ होता है और इससे आंखों की ‘लेंस’ धुंधली होनी शुरू हो जाती है। मोतियाबिंद को हालांकि, हटाया जा सकता है, लेकिन यह विश्व भर के लोगों में दृष्टिहीनता का प्रमुख कारण है।download
ब्रिटेन की 1,000 महिलाओं पर किए गए शोध में पता चला है कि अपने आहार में उच्च मात्रा में विटामिन सी का सेवन करने वाली महिलाओं में 10 वर्षों तक मोतियाबिंद का एक-तिहाई जोखिम कम होता है।
शोधकर्ताओं ने पाया कि एक पूरक के रूप में विटामिन सी के सेवन से इसका खतरा कम नहीं होता। इसमें यह भी पता चला है कि मोतियाबिंद के विकास और गंभीरता में आहार और जीवन शैली आनुवांशिकी की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
Exit mobile version