Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम "शक्ति" का आयोजन - Biyani Times
Biyani Times

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम “शक्ति” का आयोजन

विद्याधर नगर स्थित बियानी गर्ल्स कॉलेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम ” शक्ति” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना और कॉलेज के चेयरमैन डॉ राजीव बियानी , एकेडमिक निदेशक डॉ संजय बियानी, मुख्य अतिथि शकुंतला रावत (मिनिस्ट्री ऑफ़ इंडस्ट्री, गवर्मेन्ट ऑफ़ राजस्थान ),सीताराम अग्रवाल (उद्योगपति और कांग्रेस नेता) ,डॉ सुमन मोरे (वाईस प्रिंसिपल राजस्थान कॉलेज), डॉ प्रमिला दुबे (डीन ऑफ़ एजुकेशन, यूनिवर्सिटी ऑफ़ राजस्थान), डॉ सुनीता वालिया(सोशल वर्कर), पायल चौधरी (डायरेक्टर, नव पेक और प्रिंट, दैनिक नवज्योति), डॉ माधवेन्द्र जैन( गायनेकोलॉजिस्ट, नवकार हॉस्पिटल) और कॉलेज के डीन डॉ ध्यानचंद गोटवाल ने  माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर की।

एकेडमिक निदेशक डॉ संजय बियानी ने अपनी कविता ‘नमन’ के द्वारा नारी शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कविता कही, कि हर पुरुष को माँ,बेटी,सहचरी के रूप में नारी के हर स्वरुप का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा की सभी समस्या का समाधान हमारे खुद के अंदर होता है, विद्यार्थी अपने धैर्य को पहचाने और धैर्य कमजोरी नहीं नारी की ताकत है।

शकुंतला रावत विद्यार्थियों से रूबरू हुई और इस दौरान उन्होंने अपने कई अनुभव साझा किए और कहा हम आगे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़े, लेकिन कभी असफलता  के बाद हार मान कर रोना नहीं है बल्कि खुद को सवारे और जीवन की हर परीक्षा के लिए खड़े रहे।  उन्होंने आगे कहा की अशोक गहलोत द्वारा महिलाओ और बालिकाओ के लिए कई नई योजनाएं चलाई जा रही है जो काफी सराहनीय है।

संस्था के चैयरमेन डॉ राजीव बियानी ने महिला दिवस पर, नारी शक्ति का आधार व्यक्त किया साथ ही बताया कि एजुकेशन एक ऐसा हथियार है जो जीवन के कठिन समय में काम आता है। इस अवसर पर संस्था की मुख्य चेयरपर्सन पुष्पा बियानी, बीएड प्रिंसिपल एकता पारीक,  प्रिंसिपल डॉ नेहा पांडे व साथ ही सभी प्रोफेसर्स और छात्राएं उपस्थित रही।

Exit mobile version