Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
बियानी कॉलेज में राजस्थानी संस्कृति को समर्पित डांस एल्बम का भव्य लॉन्च - Biyani Times
Biyani Times

बियानी कॉलेज में राजस्थानी संस्कृति को समर्पित डांस एल्बम का भव्य लॉन्च

जयपुर।  बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में बियानी डांस क्लब और म्यूजिक क्लब द्वारा राजस्थानी संस्कृति को प्रमोट करने के उद्देश्य से लोकप्रिय राजस्थानी गीतों पर एक डांस एल्बम लॉन्च किया गया। इस गाने का विजन कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी का रहा, जिन्होंने न केवल राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल की, बल्कि कॉलेज की छात्राओं को एक मंच प्रदान किया, जिससे वे भविष्य में नई उड़ान भरने में सक्षम हो सकें।

लॉन्चिंग के दौरान, असिस्टेंट डायरेक्टर सीए अभिषेक बियानी ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस गाने को अपने हुनर से तैयार करने के लिए डांसर्स ने बहुत मेहनत की हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि अब हर महीने एक नया गाना और वीडियो लॉन्च किया जाएगा, जो राजस्थान के विभिन्न रंगों, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहरों को दर्शाएगा।

इस एल्बम के प्रोड्यूसर डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी हैं। क्रिएटिव डायरेक्शन सीए अभिषेक बियानी और सीए साक्षी बियानी ने संभाला, जबकि निर्देशन यश पंवार और एस.पी. जोधा ने किया। मुख्य भूमिका अनुष्का शर्मा और सुरभि बियानी ने निभाई, साथ ही नृत्य दल की कई प्रतिभाशाली छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। कोरियोग्राफी अंतरराष्ट्रीय कालबेलिया लोक नृत्य शैली में मीना सपेरा द्वारा की गई। आयोजन का प्रबंधन मोनिका पालीवाल और हीना शर्मा ने किया, और आपणो राजस्थान वेन्यू पार्टनर रहा। सभी के सहयोग से यह वीडियो सफलतापूर्वक तैयार हुआ।

Exit mobile version