Warning: PHP Request Startup: Invalid date.timezone value '', using 'Asia/Kolkata' instead in Unknown on line 0
World Archives - Biyani Times https://biyanitimes.com/category/news/world-news/ Positive News Mon, 16 Mar 2026 08:35:49 +0000 en-US hourly 1 Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis https://biyanitimes.com/cancer-the-race-against-time-and-the-power-of-early-diagnosis/ Mon, 16 Mar 2026 08:35:49 +0000 https://biyanitimes.com/?p=10322 With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to pause and reflect not only on treatment, but on something far more decisive—time. In the fight against cancer, time is the most critical factor. The earlier cancer is detected, the higher the chances of cure, recovery, and survival. India today …

The post Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis appeared first on Biyani Times.

]]>
With cancer emerging as a major public health challenge in India, it is important to pause and reflect not only on treatment, but on something far more decisive—time. In the fight against cancer, time is the most critical factor. The earlier cancer is detected, the higher the chances of cure, recovery, and survival.

India today faces a growing cancer burden. More than 14 lakh new cancer cases are reported annually, and the numbers continue to rise due to lifestyle changes, environmental exposure, stress, and increasing life expectancy. Breast cancer has become the most common cancer among Indian women, while oral cancer remains alarmingly high due to tobacco consumption. Cervical cancer, lung cancer, and colorectal cancer are also on the rise. A major challenge is that a large percentage of cases are diagnosed at advanced stages, when treatment becomes difficult, expensive, and emotionally draining for families.

Medical science is clear on one fact: cancer is largely curable if detected early. Early-stage diagnosis often requires simpler treatment, leads to better outcomes, and allows patients to live normal, productive lives. Unfortunately, traditional diagnostic systems are often hospital-centric, time-consuming, and inaccessible to large sections of the population, especially in rural and semi-urban India.

This is where research and development (R&D) becomes a game-changer. Globally, the focus of cancer research is shifting from late-stage treatment to early detection and prevention. New-age technologies are being developed to identify cancer biomarkers quickly, accurately, and non-invasively.

At our research group, working in collaboration with technology and partners in Japan, we have developed rapid cancer diagnostic solutions that can deliver results in as little as five minutes. These include home-based diagnostic kits, designed to be simple, affordable, and scalable. Such innovations can bring cancer screening out of laboratories and hospitals and into homes—where early action truly begins.

However, technology alone is not enough. Awareness is equally critical. Fear, stigma, and lack of information often delay diagnosis. People must understand that screening is a step towards safety, not panic. Cancer is no longer a silent killer—it is a manageable disease when detected early.

On World Cancer Day 2026, the message must be strong and clear: early diagnosis saves lives. Through science, awareness, and timely action, we can transform cancer from a life-threatening condition into a curable challenge. The future of cancer care lies not in fear, but in foresight.

Dr.Radhika Biyani 

Asst. Director , biyani group of colleges 

The post Cancer: The Race Against Time and the Power of Early Diagnosis appeared first on Biyani Times.

]]>
डॉ. मनीष बियानी को मिला “सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार” https://biyanitimes.com/dr-manish-biyani-receives-best-entrepreneur-award/ Tue, 11 Nov 2025 07:14:58 +0000 https://biyanitimes.com/?p=10193   जापान में स्टार्टअप बिजनेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर और बायोसीड्स कंपनी लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. मनीष बियानी ने जापान में आयोजित स्टार्टअप बिज़नेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें यह सम्मान इशिकावा प्रान्त के गवर्नर हिरोशी …

The post डॉ. मनीष बियानी को मिला “सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार” appeared first on Biyani Times.

]]>
 

जापान में स्टार्टअप बिजनेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्राप्त किया प्रथम स्थान

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के रिसर्च एंड डेवलपमेंट डायरेक्टर और बायोसीड्स कंपनी लिमिटेड के संस्थापक एवं सीईओ डॉ. मनीष बियानी ने जापान में आयोजित स्टार्टअप बिज़नेस प्लान प्रतियोगिता 2025 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें यह सम्मान इशिकावा प्रान्त के गवर्नर हिरोशी हासे द्वारा सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया।

6 मिलियन येन सब्सिडी और तीन वर्षों तक इनक्यूबेशन सुविधा

प्रथम स्थान के साथ डॉ. बियानी को 6 मिलियन येन (लगभग 35 लाख रुपये) की सब्सिडी और तीन वर्ष तक इनक्यूबेटर सुविधा में निशुल्क कार्यालय स्थान प्राप्त होगा, साथ ही ISICO और अन्य औद्योगिक एवं वित्तीय संस्थानों की विशेषज्ञ टीम से व्यवसायिक सहयोग और मार्गदर्शन भी मिलेगा।

प्रतियोगिता का उद्देश्य

यह प्रतियोगिता इशिकावा सनराइज इंडस्ट्रीज़ क्रिएशन ऑर्गनाइजेशन (ISICO) द्वारा आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य ऐसे उद्यमियों को प्रोत्साहित करना है जिनके विचार नए उद्योगों के निर्माण और क्षेत्रीय विकास में योगदान दे सकें। प्रतियोगिता का आदर्श वाक्य “इशिकावा से दुनिया तक” स्थानीय नवाचार को वैश्विक प्रभाव में बदलने की दिशा में प्रेरित करता है।

अप्रैल से जून 2025 के बीच आयोजित चयन प्रक्रिया में जापान से आए 80 बिज़नेस प्लान्स में से केवल 7 फाइनलिस्ट चुने गए। फाइनल दौर में प्रतिभागियों ने उद्योग विशेषज्ञों की समिति के सामने अपने AI-आधारित हेल्थकेयर और निदान तकनीक से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

इसी दौरान, डॉ. मनीष बियानी ने अपने स्टार्टअप “बायोम्यूरन” का प्रस्तुतिकरण किया—एक अत्याधुनिक, लघुकृत जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस उपकरण, जो तेज़, सटीक और कम लागत में आणविक निदान की सुविधा प्रदान करता है, और जिससे चिकित्सा क्षेत्र में त्वरित परीक्षण की संभावनाएँ बढ़ती हैं।

प्रस्तुति के दौरान डॉ. मनीष बियानी ने जापान में अपने 20 वर्षों के शोध अनुभव और साईतामा विश्वविद्यालय, टोक्यो विश्वविद्यालय तथा JAIST जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से लेकर इशिकावा में स्टार्टअप स्थापित करने तक की अपनी यात्रा साझा की। उन्होंने कहा कि नवाचार को सफल बनाने के लिए दो सिद्धांत सबसे महत्वपूर्ण हैं—“Simple” और “Focus।” पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ. बियानी ने बताया कि इशिकावा का उद्यमशील वातावरण शोधकर्ताओं को अपने विचारों को वास्तविक समाधान में बदलने के लिए प्रेरित करता है, और यह उपलब्धि न केवल जापान, बल्कि भारत के लिए भी गर्व का क्षण है।

The post डॉ. मनीष बियानी को मिला “सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार” appeared first on Biyani Times.

]]>
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार https://biyanitimes.com/national-film-awards-2025-shah-rukh-vikrant-and-rani-won-national-film-awards/ Sat, 02 Aug 2025 04:33:03 +0000 https://biyanitimes.com/?p=10061 नई दिल्ली,।  71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में साल 2023 में रिलीज़ हुई श्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन फिल्मों और कलाकारों को दिया गया जिन्हें 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच CBFC …

The post राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार appeared first on Biyani Times.

]]>
नई दिल्ली,।  71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 का आयोजन राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह में साल 2023 में रिलीज़ हुई श्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन फिल्मों और कलाकारों को दिया गया जिन्हें 1 जनवरी 2023 से 31 दिसंबर 2023 के बीच CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) से प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था।

साल 2025 के प्रमुख विजेता

बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल) और बेस्ट एक्ट्रेस रानी मुखर्जी रही।

श्रेणी विजेता / फिल्म का नाम
बेस्ट एक्टर शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
बेस्ट अभिनेत्री रानी मुखर्जी
बेस्ट हिंदी फिल्म कटहल: अ जैकफ्रूट मिस्ट्री
बेस्ट फीचर फिल्म 12वीं फेल
बेस्ट फिल्म क्रिटिक उत्पल दत्ता
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री Good Vulture and Human
बेस्ट साउंड डिजाइन एनिमल
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर (जवान) शिल्पा राव
बेस्ट डायरेक्शन (नॉन फीचर फिल्म) The First Film
बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन फीचर फिल्म) गिद्ध द स्कवेंजर
बेस्ट स्टंट कोरियोग्राफी (तेलुगु फिल्म) हनुमान
बेस्ट कोरियोग्राफी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
सोशल व एनवॉयरमेंटल वैल्यू प्रमोट करने वाली बेस्ट नॉन–फीचर फिल्म The Silent Epidemic

इन फिल्मों ने बटोरी सुर्खियाँ

साल 2023 में पठान, एनिमल, 12वीं फेल, OMG 2, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, द केरल स्टोरी, और आदिपुरुष जैसी हिंदी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर और आलोचकों के बीच खास पहचान बनाई। वहीं दक्षिण भारतीय सिनेमा की फिल्मों जैसे सीता रामम, जेलर, लियो, मंथ ऑफ मधु, बलागम और दशहरा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

70वें नेशनल अवॉर्ड्स 2024 में कौन रहा विजेता?

श्रेणी विजेता / फिल्म का नाम
बेस्ट एक्टर ऋषभ शेट्टी (कंतारा)
बेस्ट एक्ट्रेस नित्या मेनन (तिरुचित्राम्बलम), मानसी पारेख (द कच्छ एक्सप्रेस)
बेस्ट डायरेक्टर सूरज बड़जात्या (ऊंचाई)
बेस्ट फीचर फिल्म आट्टम (मलयालम)
अन्य प्रमुख उपलब्धि मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन I को चार कैटेगिरी में पुरस्कार

2023 की फिल्मों को 2025 में क्यों मिले अवॉर्ड?

कोविड महामारी के चलते पिछले कुछ वर्षों से नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा में देरी हो रही थी। 2024 में वे फिल्में सम्मानित हुई थीं जो 2022 में रिलीज़ हुई थीं। 2025 में, 2023 में प्रमाणित फिल्मों को यह सम्मान प्रदान किया गया है।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ने एक बार फिर यह साबित किया कि भारतीय सिनेमा विविधता, गुणवत्ता और रचनात्मकता से भरपूर है। पुरस्कारों में शाहरुख खान, विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गजों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया।

The post राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 : शाहरुख, विक्रांत और रानी ने जीते राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार appeared first on Biyani Times.

]]>
अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए खुले हज़ारों स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स https://biyanitimes.com/thousands-of-strong-visa-options-open-for-indian-students-in-the-us/ Tue, 06 May 2025 09:34:47 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9876 बड़ी खुशखबरी: भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका में जाकर अपनी पढ़ाई करने का सपना साकार हो रहा है। अमेरिकी दूतावास (US Embassy in India) ने एक बड़ी घोषणा की है कि भारत में अ​मेरिकी मिशन के तहत हजारों छात्रों को वीजा अपाइंटमेंट उपलब्ध हैं। दूतावास ने इस संबंध में एक वेब पेज का लिंक भी …

The post अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए खुले हज़ारों स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स appeared first on Biyani Times.

]]>
बड़ी खुशखबरी: भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका में जाकर अपनी पढ़ाई करने का सपना साकार हो रहा है। अमेरिकी दूतावास (US Embassy in India) ने एक बड़ी घोषणा की है कि भारत में अ​मेरिकी मिशन के तहत हजारों छात्रों को वीजा अपाइंटमेंट उपलब्ध हैं। दूतावास ने इस संबंध में एक वेब पेज का लिंक भी साझा किया है जिस पर वीजा अपाइंटमेंट उपलब्धता से संबंधित देशवार ब्यौरा उपलब्ध है।

‘एक्स पर साझा किए गए एक डिजीटल पोस्टर में भी मिशन इंडिया के तहत हजारों की संख्या में छात्र वीजा अपाइंटमेंट उपलब्ध होने की बात कही गई है। अमेरिकी विश्वविद्यालय बड़ी संख्या में भारती छात्रों को आकर्षित करते हैं। वर्ष 2023 में अमेरिकी दूतावास ने भारत में 1,40,000 छात्रों को वीजा जारी किए थे जो किसी भी देश में जारी किए गए वीजा से अधिक थे।

भारतीय छात्रों के लिए निम्नलिखित प्रकार के अमेरिकी स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स अब उपलब्ध हैं:

F-1 Visa (Student Visa): पूर्णकालिक शैक्षणिक कार्यक्रमों जैसे स्नातक, परास्नातक या डॉक्टरेट पाठ्यक्रमों के लिए।

J-1 Visa (Exchange Visitor Visa): शैक्षणिक फेलोशिप, रिसर्च प्रोग्राम्स और स्कॉलरशिप के अंतर्गत आने वाले एक्सचेंज प्रोग्राम्स के लिए।

M-1 Visa (Vocational Course Visa): तकनीकी, औद्योगिक या वोकेशनल कोर्सेस के लिए।

वीज़ा अपॉइंटमेंट्स उपलब्ध हैं इन स्थानों पर:

वर्तमान में वीज़ा स्लॉट्स भारत के इन प्रमुख अमेरिकी वीज़ा केंद्रों पर उपलब्ध हैं:

नई दिल्ली (New Delhi)

मुंबई (Mumbai)

चेन्नई (Chennai)

हैदराबाद (Hyderabad)

कोलकाता (Kolkata)

भारतीय छात्रों को निम्नलिखित चरणों का पालन करते हुए शीघ्र आवेदन करना चाहिए:

जल्द अपॉइंटमेंट बुक करें: वीज़ा स्लॉट्स सीमित हैं और पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं।

DS-160 फॉर्म भरें: यह अमेरिका का ऑनलाइन नॉनइमिग्रेंट वीज़ा एप्लिकेशन फॉर्म है जिसे वीज़ा इंटरव्यू से पहले भरना अनिवार्य है।

I-20 फॉर्म की व्यवस्था करें: यह फॉर्म अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया जाता है और वीज़ा आवेदन के लिए आवश्यक है।

SEVIS फीस का भुगतान करें: यह फीस अमेरिका के स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विज़िटर इंफॉर्मेशन सिस्टम के अंतर्गत आती है।

आधिकारिक जानकारी के लिए

विस्तृत विवरण और अपॉइंटमेंट बुकिंग के लिए US Embassy India की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।

The post अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए खुले हज़ारों स्टूडेंट वीज़ा स्लॉट्स appeared first on Biyani Times.

]]>
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2025: पत्रकारिता के साहस और सच्चाई को सलाम https://biyanitimes.com/world-press-freedom-day-2025-honoring-the-bravery-and-honesty-of-journalists/ Sat, 03 May 2025 09:51:38 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9862 3 मई 2025 | हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता की अहमियत को उजागर करता है और उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने सच्चाई की खोज में अपनी जान गंवा दी। यूनाइटेड नेशनस जनरल असेंबली द्वारा …

The post विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2025: पत्रकारिता के साहस और सच्चाई को सलाम appeared first on Biyani Times.

]]>
3 मई 2025 | हर साल 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन प्रेस की स्वतंत्रता की अहमियत को उजागर करता है और उन पत्रकारों को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने सच्चाई की खोज में अपनी जान गंवा दी।

यूनाइटेड नेशनस जनरल असेंबली द्वारा 1993 में घोषित किए गए इस दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता को बढ़ावा देना और मीडिया कर्मियों के अधिकारों की रक्षा करना है। इसकी नींव 1991 में हुई विंडहोक घोषणा पर आधारित है, जिसमें स्वतंत्र, निष्पक्ष और बहुलवादी प्रेस की आवश्यकता को स्पष्ट रूप से सामने रखा गया था।

प्रेस की आजादी क्यों है ज़रूरी?

लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक माने जाने वाले प्रेस की स्वतंत्रता, समाज को सत्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर मीडिया स्वतंत्र नहीं होगा, तो गलत जानकारी का प्रसार आसानी से हो सकता है, जिससे लोकतंत्र की जड़ें कमजोर पड़ सकती हैं।

भारत की स्थिति: अब भी लंबा सफर बाकी

हालांकि भारत में पत्रकारों को प्रेस की स्वतंत्रता 1993 में ही मिल गई थी, लेकिन विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2025 के अनुसार भारत 180 देशों में 151वें स्थान पर है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि देश में पत्रकारों को अब भी सेंसरशिप, धमकी और हमलों का सामना करना पड़ता है।

फेक न्यूज और डीपफेक की चुनौती

डिजिटल युग में पत्रकारिता की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है फेक न्यूज और डीपफेक वीडियो का बढ़ता प्रभाव। यह न सिर्फ सच्चाई को धूमिल करता है बल्कि समाज में भ्रम, डर और तनाव भी उत्पन्न करता है। ऐसे समय में, जिम्मेदार और सच्ची पत्रकारिता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

पत्रकारों के लिए सम्मान और समर्थन का दिन

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पत्रकारों के योगदान को सम्मान देने और उनके साथ खड़े होने का दिन है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा करें, और सत्य के लिए संघर्ष कर रहे पत्रकारों के समर्थन में आवाज़ उठाएं।

सच्ची खबरों के लिए लड़ने वाले सभी पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।

The post विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2025: पत्रकारिता के साहस और सच्चाई को सलाम appeared first on Biyani Times.

]]>
लोकसभा चुनाव में जीत पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें किस देश के नेता ने क्या कहा https://biyanitimes.com/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a5%81/ Wed, 05 Jun 2024 05:11:04 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9673 नई दिल्ली: लोकसभाचुनाव 2024 के नतीजे आ गए. भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को बहुमत मिल गया है. इसके साथ ही लगातार तीसरी बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई दी है. मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने …

The post लोकसभा चुनाव में जीत पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें किस देश के नेता ने क्या कहा appeared first on Biyani Times.

]]>
नई दिल्ली: लोकसभाचुनाव 2024 के नतीजे आ गए. भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए को बहुमत मिल गया है. इसके साथ ही लगातार तीसरी बाद केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने उन्हें बधाई दी है.

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने दी पीएम मोदी को बधाई दी है उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी और एनडीए को 2024 के चुनाव में लगातार तीसरी बार सफल होने पर बधाई. उन्होंने कहा कि मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने लोकसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा, एनडीए की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के विश्वास को दिखाया है. सबसे करीबी पड़ोसी होने के नाते श्रीलंका, भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर है.

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के लिए मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और एनडीए को बधाई. जैसे-जैसे वह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं, मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए X पर लिखा कि नई चुनावी जीत और अच्छे काम के लिए शुभकामनाएं. निश्चित है कि हम इटली और भारत को एकजुट करने वाली दोस्ती को मजबूत करने और हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

The post लोकसभा चुनाव में जीत पर दुनियाभर के देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने पीएम मोदी को दी बधाई, जानें किस देश के नेता ने क्या कहा appeared first on Biyani Times.

]]>
PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड https://biyanitimes.com/pm-%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%83%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%ae/ Wed, 05 Jun 2024 05:06:52 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9670 नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को बहुमत मिला है. 62 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया रिकॉर्ड बना है. NDA ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. …

The post PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.

]]>
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना संपन्न हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को बहुमत मिला है. 62 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नया रिकॉर्ड बना है.

NDA ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में सभी सीटों पर जीत दर्ज की है. 2019 में NDA ने 8 राज्यों में क्लीन स्वीप किया था. मोदी सरकार के 50 में से 37 केंद्रीय मंत्रियों को जीत मिली. यूपी में मोदी सरकार के 11 से 7 केंद्रीय मंत्री चुनाव हारे हैं.

इस बार के लोकसभा चुनाव में NOTA का नया रिकॉर्ड बना. इंदौर में 2.18लाख वोट NOTA पर गए, 2019 का 51,660 वोटों का रिकॉर्ड था. वहीं भाजपा ने अयोध्या समेत हिंदी बेल्ट में ही 67 लोकसभा सीटें गंवाई. लेकिन दक्षिण भारत में जीत के नये दरवाजे खुले.वहीं इन लोकसभा चुनाव में गठबंधन का दौर लौटा, क्षेत्रीय दल फिर उभरे, सियासी दलों को सबक दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में जनता ने चौंकाया. पीएम मोदी 1.52 लाख और अमित शाह 7.44 लाख वोटों से जीते राहुल गांधी वायनाड से 3.64 लाख, रायबरेली से 3.9 लाख वोट से जीते. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हारीं, 8 बार सांसद रही मेनका गांधी भी चुनाव हारी.

The post PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार NDA को मिली बहुमत, 62 साल बाद मोदी के नेतृत्व में बना नया रिकॉर्ड appeared first on Biyani Times.

]]>
नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम https://biyanitimes.com/%e0%a4%a8%e0%a5%80%e0%a4%9f-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a5%80-2024-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%87%e0%a4%b8/ Wed, 05 Jun 2024 04:57:14 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9667 जयपुर: नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी हो गया है. इस बार परीक्षा परिणाम चौंकाने वाला रहा. नीट-यूजी में पहली बार 67 स्टूडेंट्स की AIR-1 मतलब 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक मिले. कट ऑफ 137 अंकों से बढ़कर 164 अंक पहुंची. यह अब तक का सबसे अधिक हाई स्कोरिंग रिजल्ट रहा है.राजस्थान में …

The post नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम appeared first on Biyani Times.

]]>
जयपुर: नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी हो गया है. इस बार परीक्षा परिणाम चौंकाने वाला रहा. नीट-यूजी में पहली बार 67 स्टूडेंट्स की AIR-1 मतलब 67 स्टूडेंट्स को 720 में से 720 अंक मिले.

कट ऑफ 137 अंकों से बढ़कर 164 अंक पहुंची. यह अब तक का सबसे अधिक हाई स्कोरिंग रिजल्ट रहा है.राजस्थान में सबसे अधिक 11 छात्रों को 100 प्रतिशत अंक मिले है.

वहीं तमिलनाडु से 8 और महाराष्ट्र के 7 छात्रों ने उपलब्धि हासिल की है. पूरे अंक पाने वालों में 67 स्टूडेंट्स में 14 लड़कियां शामिल हैं. 23.33 लाख में से 13.16 लाख छात्र काउंसलिंग के लिए क्वालिफाई हुए हैं.सामान्य वर्ग की कट ऑफ 720-164, रही है. ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग की कट ऑफ 163 से 129 अंक रही है.

The post नीट-यूजी 2024 का परिणाम जारी, इस बार चौंकाने वाला रहा परीक्षा परिणाम appeared first on Biyani Times.

]]>
INDIA ब्लॉक की बैठक आज:सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला होगा, TDP-JDU के समर्थन लेने पर भी चर्चा होगी https://biyanitimes.com/india-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95-%e0%a4%86%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be/ Wed, 05 Jun 2024 04:48:10 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9664 लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा। INDIA दलों की यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। इस मीटिंग के …

The post INDIA ब्लॉक की बैठक आज:सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला होगा, TDP-JDU के समर्थन लेने पर भी चर्चा होगी appeared first on Biyani Times.

]]>
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा।

INDIA दलों की यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। इस मीटिंग के अलावा एक मीटिंग कांग्रेस पार्टी की भी होगी। इसमें यह तय होगा कि गठबंधन के नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग में क्या रुख अपनाना है।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मंगलवार को नतीजों के बाद कहा था कि हम आगे की रणनीति मीटिंग के बाद ही बताएंगे। अगर पूरी स्ट्रैटजी अभी बता दी, तो मोदी जी होशियार हो जाएंगे। वहीं, राहुल गांधी ने भी कहा था कि विपक्ष में बैठने या सरकार बनाने का फैसला मीटिंग में ही होगा।

दरअसल, नतीजों में गठबंधन को कुल 204 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए गठबंधन को 272 सांसदों का समर्थन चाहिए। ऐसे में बहुमत के लिए उसे मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर भी पार्टनर खोजने होंगे।

ममता बनर्जी की TMC के 29 सांसदों के अलावा TDP और JDU के समर्थन की भी गठबंधन को जरूरत होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पार्टियों को गठबंधन में शामिल करना है या नहीं, इस पर भी आज मीटिंग में चर्चा होगी।

The post INDIA ब्लॉक की बैठक आज:सरकार बनाने या विपक्ष में बैठने को लेकर फैसला होगा, TDP-JDU के समर्थन लेने पर भी चर्चा होगी appeared first on Biyani Times.

]]>
राजस्थान में किडनी-लिवर तस्करी का रैकेट:NOC देने वाली कमेटी की 8 महीने से मीटिंग नहीं, फिर भी हॉस्पिटल में हो रहे थे ट्रांसप्लांट https://biyanitimes.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a1%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%a4/ Tue, 02 Apr 2024 04:46:31 +0000 https://biyanitimes.com/?p=9553 राजस्थान के हॉस्पिटल में लिवर का सफल प्रत्यारोपण (सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट) ….डॉक्टरों की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट कर बचाई जान। पिछले एक साल के दौरान आपने प्रदेश के कई प्राइवेट हॉस्पिटल के ऐसे दावे देखे और सुने होंगे। अब ये सारे दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं। ये सवाल उठ रहे हैं भ्रष्टाचार निरोधक …

The post राजस्थान में किडनी-लिवर तस्करी का रैकेट:NOC देने वाली कमेटी की 8 महीने से मीटिंग नहीं, फिर भी हॉस्पिटल में हो रहे थे ट्रांसप्लांट appeared first on Biyani Times.

]]>
राजस्थान के हॉस्पिटल में लिवर का सफल प्रत्यारोपण (सक्सेसफुल ट्रांसप्लांट) ….डॉक्टरों की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट कर बचाई जान।
पिछले एक साल के दौरान आपने प्रदेश के कई प्राइवेट हॉस्पिटल के ऐसे दावे देखे और सुने होंगे। अब ये सारे दावे सवालों के घेरे में आ गए हैं।
ये सवाल उठ रहे हैं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच में हुए खुलासे से। ACB ने सवाई मान सिंह (SMS) हॉस्पिटल में रुपए लेकर अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) की फर्जी NOC देने वाले को गिरफ्तार किया है।
जांच में खुलासा हुआ कि करीब 8 महीने से ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए बनाई गई डॉक्टरों की कमेटी की बैठक ही नहीं हुई है। यही कमेटी है, जो ऑर्गन ट्रांसप्लांट करने के लिए NOC जारी करती है।
ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब कमेटी की बैठक ही नहीं हुई तो क्या ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए फर्जी एनओसी का सहारा लिया गया या ट्रांसप्लांट सिर्फ कागजों में ही कर दिए गए?
पढ़िए पूरी रिपोर्ट..
ACB ने लेनदेन करते रंगे हाथ पकड़ा
एसीबी ने एसएमएस हॉस्पिटल में रविवार देर रात 1.30 बजे कार्रवाई करते हुए फर्जी एनओसी देने वाले सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव सिंह और ईएचसीसी हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट को-ऑर्डिनेटर अनिल जोशी को लेनदेन करते रंगे हाथ पकड़ा।
एसीबी ने मौके से 70 हजार रुपए और 3 फर्जी एनओसी लेटर भी जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद रात को ही एसीबी के अधिकारी गौरव सिंह और अनिल जोशी के घर और अन्य ठिकानों पर भी सर्च की। सर्च की कार्रवाई सोमवार सुबह 5 बजे तक चली।
इनकी गिरफ्तारी से खुलासा हुआ कि फोर्टिस हॉस्पिटल का को-ऑडिनेटर विनोद सिंह कुछ समय पहले पैसा देकर फर्जी सर्टिफिकेट लेकर गया है। एसीबी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। सरकार ने ईएचसीसी हॉस्पिटल के ऑर्गन ट्रांसप्लांट का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
नेपाल और बांग्लादेश के लोगों के दस्तावेज मिले
एसीबी डीआईजी डॉक्टर रवि ने बताया- जांच के दौरान गौरव सिंह के घर से 150 से अधिक सर्टिफिकेट मिले। आरोपी के पास जो तीन सर्टिफिकेट मिले, वह तीनों नेपाल के लोगों के थे। इससे साफ है कि ये लोग बाहर के लोगों से ऑर्गन की खरीद-फरोख्त कर रहे थे।
करीब 35 सर्टिफिकेट तैयार थे, जिसे देना बाकी था। इन सभी सर्टिफिकेट के साथ-साथ एसीबी ने आरोपियों के लैपटॉप, हार्ड डिस्क और कुछ अन्य वस्तु जब्त कर ली हैं। एसीबी ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया है।
पिछले 8 माह से कमेटी की बैठक नहीं
राजस्थान में ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए एनओसी के लिए स्टेट लेवल को-ऑर्डिनेट सेंटर एसएमएस हॉस्पिटल में है। इसमें चार डॉक्टरों की कमेटी बनाई हुई है। जांच में सामने आया कि कमेटी की पिछले 8 महीने से बैठक ही नहीं हुई है।
ऐसे में साफ है कि इस कमेटी की अधिकृत मीटिंग के बिना ही रैकेट में शामिल लोग एनओसी जारी कर देते थे। इस पूरे मामले में उच्च स्तर पर मेडिकल स्टाफ की मिलीभगत और अंगों की तस्करी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
एसीबी के अधिकारियों ने नाम न छापने पर बताया कि अगर कमेटी समय-समय पर बैठक लेती तो यह फर्जी सर्टिफिकेट जारी नहीं होते। कमेटी ने पिछले 8 माह में बैठक क्यों नहीं की, इसकी जांच की जाएगी।
हॉस्पिटल के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है। एसीबी ने उस कमरे को भी सील कर दिया है, जहां पर आरोपी गौरव बैठ कर फर्जी सर्टिफिकेट जारी किया करता था। एसीबी इन तीनों से होने वाले पूछताछ के बाद कमेटी के सदस्यों से भी पूछताछ करेगी। पहले नोटिस जारी होंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अंग तस्करी से इनकार नहीं कर रही एसीबी
डॉ. रवि ने बताया कि फर्जी सर्टिफिकेट जारी कर कई सर्जरी की गई है और कई सर्जरी होने वाली हैं। दस्तावेजों की जांच करने के बाद अस्पतालों को लिखा जाएगा कि इन केस में सर्जरी न की जाए। इसमें जो एनओसी जारी हुई है वह गलत है। इसे लेकर एसीबी कमेटी के सदस्यों से भी आने वाले दिनों में मदद ले सकती है।
एसीबी ने पहली बार पीसी एक्ट के साथ-साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्गन डोनेट करने की धाराएं लगाई हैं। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की इस पूरे केस में मिलीभगत के सवाल पर एसीबी अभी कुछ नहीं कह रही।
हालांकि एसीबी के डीआईजी का कहना है कि जो भी जांच के दायरे में आएंगे, उनसे पूछताछ होगी। इस केस में इंटरनेशनल पेशेंट भी शामिल हैं। अगर वह ऑर्गन ट्रांसप्लांट कराते हैं तो उन्हें भी एनओसी लेनी पड़ती हैं।
ट्रांसप्लांट को मंजूरी देने वाली कमेटी में ये लोग शामिल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजीव बगरहट्टा, ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़, कार्डियक सर्जन डॉ. रामकुमार यादव, एसएमएस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा, एक-एक डॉक्टर नेफ्रोलॉजी और गेस्ट्रॉलोजी। इनके अलावा दो सामाजिक कार्यकर्ता जो अंगदान के क्षेत्र में काम करते हैं।
एनओसी देने की प्रक्रिया
एसएमएस हॉस्पिटल के अधीक्षक और ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी के सदस्य डॉ. अचल शर्मा के मुताबिक, ऐसे हॉस्पिटल जिनको ऑर्गन ट्रांसप्लांट का अप्रूवल है। उसमें ऑर्गन ट्रांसप्लांट के केसों के लिए सरकार कमेटी बनाती है। यह कमेटी एसएमएस हॉस्पिटल में है।
कमेटी के पास जब कोई लिवर या किडनी ट्रांसप्लांट का केस आता है तो सबसे पहले डोनर और रिसीवर का ब्लड रिलेशन जांच करते हैं। अगर वह ब्लड रिलेशन में होता है तो दोनों (रिसीवर और डोनर) की मेडिकल जांच होती है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर एनओसी जारी की जाती है। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है।
अगर कोई ब्लड रिलेशन में व्यक्ति खास न होकर रिलेटिव है तो उस रिलेटिव की बैंक खातों की जांच भी करवाई जाती है, जो जिला प्रशासन की मदद से होती है। प्रशासन उसकी पूरी जांच करके हमें रिपोर्ट देता है, उसके बाद हम यहां से एनओसी जारी करते हैं। ये जांच इसलिए की जाती है, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि अंग का दान हुआ है न कि उसे बेचा गया है।

The post राजस्थान में किडनी-लिवर तस्करी का रैकेट:NOC देने वाली कमेटी की 8 महीने से मीटिंग नहीं, फिर भी हॉस्पिटल में हो रहे थे ट्रांसप्लांट appeared first on Biyani Times.

]]>